{"_id":"66649e9c8a95beeb0b0637c6","slug":"driver-dead-body-found-hanging-from-container-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: कंटेनर के सहारे फंदे पर लटका मिला चालक का शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: कंटेनर के सहारे फंदे पर लटका मिला चालक का शव, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 08 Jun 2024 11:40 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 08 Jun 2024 11:40 PM IST
सार
मैनपुरी के थाना किशनी के गांव नगला दूभी निवासी सुनील ट्रक चालक था। वह कोलकाता से कंटेनर लेकर फरीदाबाद जा रहा था। 8 जून रात में गोपी चांदपुर के पास कंटेनर के सहारे चालक का शव फंदे पर लटका हुआ मिला।
विज्ञापन
कंटेनर चालक ने की खुदकुशी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अकराबाद के जीटी रोड पर गांव गोपीचंदपुर के पास 8 जून रात को एक चालक का शव कंटेनर के सहारे फंदे पर लटका मिला। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजन को सूचना देककर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृत चालक मैनपुरी का निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी के थाना किशनी के गांव नगला दूभी निवासी सुनील पुत्र जदनाम ट्रक चालक था। वह कोलकाता से कंटेनर लेकर फरीदाबाद जा रहा था। 8 जून रात को अकराबाद थाना पुलिस को सूचना मिली कि गोपी चांदपुर के पास एक कंटेनर के सहारे युवक का शव फंदे पर लटका हुआ है।
विज्ञापन
मौके पर पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ पहुंच गई। शव को फंदे से नीचे उतारा। जांच, पड़ताल करने पर शव की शिनाख्त की। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों की दे दी थी। वह घर से अलीगढ़ के लिए रवाना हो चुके थे। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कंटेनर को कब्जे में ले लिया है।