फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dowry items burnt before the daughter's hands were yellow

Aligarh News: बेटी के हाथ पीले होने से पहले ही जला दहेज का सामान

Tue, 07 Apr 2026 03:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
Dowry items burnt before the daughter's hands were yellow
नगर के मोहल्ला पक्की गढ़ी में एक मकान में रविवार की रात भीषण आग लगने से घर में बेटी की शादी में दहेज के लिए रखा लाखों रुपए का घरेलू सामान, नकदी और जेवर जलकर राख हो गए। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया मगर तब तक अधिकांश सामान जल गया।
विज्ञापन

पक्की गढ़ी निवासी अकरम खां पुत्र फरमुद्दीन खां मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनके छोटे भाई अशरफ ने बताया कि अकरम की बेटी की शादी जल्द ही होने वाली थी। आग में दो लाख से अधिक के आभूषण, 15 हजार रुपए नकद, कपड़े, फर्नीचर, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, कूलर, सीलिंग फैन और बेड सहित लाखों रुपये का सामान नष्ट हो गया। घटना उस वक्त हुई जब पूरा परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए एक गेस्ट हाउस में गया हुआ था। मकान से आग की लपटें देखकर पड़ोसियों ने आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर दमकल लेकर फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक घर का अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था। फायर ब्रिगेड अधिकारी बिजेंद्र सिंह ने पुष्टि की है कि घरेलू सामान जल गया है। आग लगने का कारण पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed