Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Double sleeper bus collides with truck on Yamuna Expressway

Aligarh: यमुना एक्सप्रेसवे पर डबल स्लीपर बस ट्रक से टकराई, एक यात्री गंभीर घायल, चालक ट्रक लेकर फरार

Sun, 24 Nov 2024 10:13 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 24 Nov 2024 10:13 PM IST
सार

हादसा 23 नवंबर को हुआ था। पूरी रात यात्री ठंड में बस के पास ही बैठे रहे। 24 नवंबर सुबह यात्री अनूप कुमार ने बताया कि वह चालक के पास केबिन में बैठे थे, उसे भी चोटें आई हैं। उसके साथ एक अन्य यात्री भी केबिन में बैठा था। वह भी घायल हुआ है। यहां भूखे प्यासे बैठे हैं, पता नहीं दूसरी गाड़ी कब आएगी।

विज्ञापन
Double sleeper bus collides with truck on Yamuna Expressway
हादसे में क्षतिग्रस्त बस - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

यमुना एक्सप्रेसवे पर डबल स्लीपर बस ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस में सवार 12 से अधिक यात्री घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। एक यात्री की गंभीर हालत को देखते हुए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक और बस की तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी को हादसे के पीछे वजह बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


हादसा यमुना एक्सप्रेसवे पर टप्पल इंटरचेंज पर हुआ। बस दिल्ली से आगरा की ओर जा रही थी। इस दौरान टप्पल इंटरचेंज से ट्रक भी एक्सप्रेसवे पर चढ़ रहा था, दोनों तेज रफ्तार थे और बस ट्रक से टकरा गई। बस में सवार घायल यात्री का नाम अफरोज निवासी गांव रामपट्टी थाना गायघाट जिला मुजफ्फरपुर (बिहार) बताया जा रहा है। हादसे के बाद चालक लेकर फरार हो गए। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। चालक रंधावा पुत्र चांदराम निवासी ग्राम बडोदा जिला सोनीपत (हरियाणा) को हिरासत में लिया है। 58 सीटर बस में करीब 65-70 यात्री सवार थे। सीओ खैर वरुण कुमार का कहना है कि बस की परिचालक साइड ट्रक से टकराई थी, एक यात्री घायल हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

12 घंटे से अधिक समय तक भूखे-प्यासे बैठे रहे यात्री 

हादसा 23 नवंबर देर शाम करीब आठ बजे हुआ था। पूरी रात यात्री ठंड में बस के पास ही बैठे रहे। 24 नवंबर सुबह यात्री अनूप कुमार निवासी गोपालगंज ने बताया कि वह चालक के पास केबिन में बैठे थे, उसे भी चोटें आई हैं। उसके साथ एक अन्य यात्री भी केबिन में बैठा था। वह भी घायल हुआ है। यहां भूखे प्यासे बैठे हैं, पता नहीं दूसरी गाड़ी कब आएगी।


एक्सप्रेसवे पर बेलगाम दौड़ रही डग्गामार बसें
20 नवंबर रात भी एक्सप्रेसवे स्लीपर बस से ट्रक से टकरा गई थी और हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गई थी। यह बस डग्गामारी से चल रही थी, जिसका पंजीकरण निरस्त करने की संस्तुति की गई है। शनिवार शाम भी स्लीपर बस हादसे का शिकार हुई। दिल्ली से पूर्वांचल तक यह बसें डग्गामारी में दौड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed