फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   dog kidney stone surgery

Stone surgery: श्वानों के गुर्दे में भी हो रही पथरी, डॉ. विराम ने सर्जरी कर निकाला एक सेंटीमीटर से बड़ा पत्थर

Sat, 10 Aug 2024 02:43 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 10 Aug 2024 02:43 PM IST
सार

इंसान के मूत्राशय व गुर्दे में पथरी की समस्या आम बात है, लेकिन यही समस्या श्वान में भी देखी जा रही है। अलीगढ़ के पशु शल्य चिकित्सक डॉ विराम वार्ष्णेय ने एक श्वान की सर्जरी कर एक सेंटीमीटर से बड़ी पथरी निकाली।

विज्ञापन
dog kidney stone surgery
सर्जरी के बाद श्वान के साथ डॉ विराम वार्णेय और निकाली गई पथरी - फोटो : स्वयं

विस्तार

आपका पालतू श्वान अचानक खाना-पीना छोड़ दे। सुस्त हो जाए। घर में लोगों से अलग बैठ जाए। उसके मूत्र से खून आने लगे तो समझ जाइए कि श्वान के गुर्दे में पथरी है। ऐसा ही एक मामला आया है, जब लासा एप्सो मादा श्वान के गुर्दे में पथरी के चलते उसके अंदर यह सब लक्षण नजर आने लगे थे। श्वान पालक वंशिका ने लासा को वरिष्ठ पशु शल्य चिकित्सक डॉ. विराम वार्ष्णेय के पास ले गई, जहां उसका ऑपरेशन हो गया है। 

विज्ञापन


इंसान के मूत्राशय व गुर्दे में पथरी की समस्या आम बात है, लेकिन यही समस्या श्वान में भी देखी जा रही है। अलीगढ़ निवासी वंशिका के पास अपना लासा एप्सो मादा श्वान प्रजाति का एक श्वान है, जिसे पिछले तीन दिनों से मूत्र विसर्जन नहीं हो रहा था। उन्होंने उसे कई जगह दिखाया, पर कोई आराम नहीं मिला। 
विज्ञापन


वह अपने श्वान को लेकर पशु शल्य चिकित्सक डॉ विराम वार्ष्णेय के क्लिनिक पर पहुंचीं। डॉ विराम वार्ष्णेय ने पहले एक्स-रे करवाया। जिससे पता लगा कि मूत्राशय में एक पथरी है। डॉ विराम वार्ष्णेय ने सिस्टोटॉमी सर्जरी से एक सेंटीमीटर से बड़ी पथरी को बाहर निकाल दिया। अगले दिन से ही श्वान को आराम मिलने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मूत्राशय में खनिजों के इकट्ठे होने से पथरी बन जाती है। पथरी से श्वान को दर्द, जलन और मूत्र विसर्जन में परेशानी होती है। ऐसी समस्या होने पर सतर्क हो जाना चाहिए। इलाज़ में अधिक विलंब करने से पेट के लिए जानलेवा साबित हो सकता है।- डॉ विराम वार्ष्णेय, पशु शल्य चिकित्सक, अलीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed