फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Doctor molests corona positive woman arrest

सीसीटीवी में रिकार्ड है डॉक्टर की करतूत

Thu, 23 Jul 2020 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Doctor molests corona positive woman arrest
कोरोना पीड़ित महिला के साथ छेड़छाड़ के बाद अस्पताल के बाहर तैनात पुलिस। - फोटो : CITY OFFICE
कोरोना वायरस से संक्रमित युवती के साथ डॉक्टर की करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई है। लोग यह देखकर भी हैरान हैं कि डॉक्टर बिना पसर्नल प्रोटेक्शन किट पहने हुए युवती के पास पहुंचा था।
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में युवती के साथ अश्लील छेड़छाड़ करने वाला हड्डीरोग विशेषज्ञ डॉक्टर तुफैल अहमद की करतूत सीसीटीवी में कैद है। शिकायत मिलने के बाद जांच करने पहुंचे एसीएम द्वितीय रंजीत सिंह ने सबसे पहले सीसीटीवी की रिकार्डिंग को खंगाला। हालांकि शुरू में पासवर्ड को लेकर परेशानी हुई, लेकिन उसका तुरंत समाधान ढूंढ लिया गया। अस्पताल के चिकित्सकों का कहना है कि सीसीटीवी की रिकार्डिंग भी अधिकारी अपने साथ ले गए हैं। अधिकारियों को पुख्ता सबूत हाथ लगने से डॉ. तुफैल अहमद के खिलाफ कार्रवाई आसान हो गई। यही कारण है कि देखते-देखते डॉ. तुफैल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसपी डॉ. मुनिराज जी का कहना है कि पूछताछ में अभियुक्त द्वारा घटना का इकबाल किया गया है। सीएमएस डॉ. एबी सिंह ने बताया कि डॉ. तुफैल की ड्यूटी रात 10 बजे से सुबह तक थी। वह बिना पीपीई किट पहने वार्ड में गए थे।
विज्ञापन

क्या है 376 धारा की उपधारा 2 घ
इस धारा के तहत किसी भी महिला के साथ अश्लील हरकत करने, यौन उत्पीड़न करने, दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला दर्ज किया जाता है। इस मामले में भी इसी धारा के तहत कार्रवाई की गई है। ये मामला पूरी तरह से दुष्कर्म का नहीं है, लेकिन दुष्कर्म का प्रयास, (महिला के प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़) का मामला बना है। इसलिए पुलिस ने इन धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने प्राथमिक कबूलनामा भी किया
पुलिस अधिकारियों की मानें तो आरोपी तुफैल ने प्राथमिक पूछताछ में ही अपने ऊपर लगे आरोप को स्वीकार किया है। हालांकि पुलिस का ये कहना कितना सही है या नहीं। ये अदालत की सुनवाई और मुकदमे की पैरवी के दौरान ही पता चलेगा।

डीएम ने दिखाई तत्परता
इस पूरे प्रकरण में जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह की तत्परता और निष्पक्षता सामने आई। उन्होंने तत्काल एसीएम द्वितीय, सीओ द्वितीय और स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी की टीम को मौके पर भेज कर जांच कराई। जांच के बाद जब आरोप सिद्ध होता दिखा तो पुलिस रिपोर्ट दर्ज करा कर आरोपी डॉक्टर को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed