फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   doctor from other district appointed in medical college

धांधली रोकने के लिए मेडिकल बोर्ड में तैनात किए जाएंगे दूसरे जिले के डॉक्टर

Tue, 09 Mar 2021 02:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला, अलीगढ़।
अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 09 Mar 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
doctor from other district appointed in medical college
पुलिस भर्ती के लिए गठित मेडिकल बोर्ड में दूसरे जिले के चिकित्सक रखे जाएंगे। लगातार धांधली की शिकायतें सामने आने के बाद एडी हेल्थ ने मंडल में नई व्यवस्था शुरू की है। अलीगढ़ सहित मंडल के अन्य जनपदों में पुलिस में भर्ती युवकों का मेडिकल सोमवार से शुरू हो गया है। मेडिकल बोर्ड को लेकर तमाम तरह की शिकायतें सामने आती हैं।
विज्ञापन

इस पर एडी हेल्थ (अपर निदेशक चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, अलीगढ़ मंडल) डॉ. एसके उपाध्याय ने नई व्यवस्था की है। पहले जिस जनपद का बोर्ड बनता था, उसी जनपद के डॉक्टर होते थे। अब इसमें परिवर्तन किया गया है। एडी हेल्थ ने पहले ही सभी जनपदों के सीएमओ से डॉक्टरों के नाम मांग लिए थे। बोर्ड में आंख, कान एवं हड्डी के डॉक्टर शामिल होते हैं।
विज्ञापन

एडी हेल्थ डॉ. एसके उपाध्याय ने बताया कि मेडिकल बोर्ड को लेकर शिकायतें आती थीं। पैसे लेने के आरोप लगते थे। इस बार नई व्यवस्था कर दी गई है। एटा के डॉक्टर कासगंज और कासगंज के डॉक्टर एटा चले गए हैं। हाथरस के डॉक्टर को अलीगढ़ तो अलीगढ़ के डॉक्टर को दूसरे जनपद में जाएंगे या जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडी हेल्थ कहते हैं, मेडिकल बोर्ड में शामिल डॉक्टरों को पहले से पता नहीं होता कि उन्हें कहां जाना है। सुबह में चलता है कि किस जनपद में जाना है। उन्होंने कहा कि एक मॉडल बनाने का प्रयास किया गया है। मेडिकल बोर्ड की टीम को रैंडम कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed