फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Do not discriminate, daughters can also name the country Roshan: Mitali

न करें भेदभाव, बेटियां भी कर सकती हैं देश का नाम रोशन : मिताली

Sun, 30 Sep 2018 01:50 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Sun, 30 Sep 2018 01:50 AM IST
विज्ञापन
Do not discriminate, daughters can also name the country Roshan: Mitali
मिताली का 'राज' - फोटो : SELF
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने कहा कि अभिभावकों को बेटा-बेटी में भेदभाव नहीं करना चाहिए। कोई भी बेटी वही नाम कमा सकती है, जो आज मिताली कमा रही है। बेटियां भी देश का नाम रोशन कर सकती हैं। वे शनिवार को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के पवेलियन क्रिकेट मैदान में स्व. विनय बंसल मेमोरियल ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करने आई थीं।
विज्ञापन


उन्होंने ‘अमर उजाला’ से कहा कि तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी के अनुभव का लाभ साथी खिलाड़ी पूजा, अरुंधति, मानसी ले रही हैं। आगे यही खिलाड़ी झुलू का विकल्प होंगी। जबकि युवा बल्लेबाज जेमिमा शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। मिताली ने कहा कि मेरे पिताजी भी क्रिकेटर बनना चाहते थे, लेकिन वह नहीं बन पाए। अब पिता जी मेरे में खुद को देखते हैं। बायोपिक फिल्म के बारे में उन्होंने कहा कि यह फिल्म उनके जीवन के संघर्ष पर है। आस्ट्रेलिया से हार के सवाल पर मिताली ने कहा कि वर्ल्ड कप के बाद टीम में नए खिलाड़ियों की इंट्री हुई थी। संतुलन व सामंजस्य बनाने में समय लगता है। पुरुष टीम में खिलाड़ियों के चयन पर कहा कि महिला टीम में ऐसा नहीं होता है।
विज्ञापन


एएमयू का पवेलियन देखकर अभिभूत हुईं मिताली
 एएमयू का पवेलियन मैदान देखकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज अभिभूत हो गईं। उन्होंने कहा कि इस छोटे शहर में सुंदर मैदान का होना सुखद अहसास करा रहा है। शनिवार को वह एएमयू केा पवेलियन मैदान में स्व. विनय बंसल मेमोरियल ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ के दौरान बोल रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता कमिश्नर अजयदीप सिंह, मुख्य अतिथि डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह, विशिष्ट अतिथि आरएएफ कमांडेंट हेलाल फिरोज, एएमयू वाइस चांसलर की पत्नी डॉ. हमीदा तारिक, पीवीसी डॉ. एमएच बेग, गेम्स कमेटी के सचिव डॉ. सैयद अमजद अली रिजवी रहे। अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर उनका स्वागत किया गया। इस टूर्नामेंट के आयोजक पूर्व विधायक विवेक बंसल ने कहा कि मिताली राज द्वारा इस टूर्नामेंट का उद्घाटन किए जाने से अलीगढ़ का खेल जगत विशेषकर क्रिकेट से संबंधित लोग अपने आप को गौरवान्वित महसूस करेंगे।
 
सिटी हॉक्स ने एसीएस को 52 रन से हराया
अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित स्व. विनय बंसल मेमोरियल ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले मैच में सिटी हॉक्स स्पोर्ट्स ने अलीगढ़ क्रिकेट स्कूल (एसीएस) को 52 रन से हरा दिया।

सिटी हॉक्स ने पहले बल्लेबाजी कर 9 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए। आदित्य कौशिक ने सर्वाधिक 47 रन की पारी खेली। ओम सैनी ने 46 रन का योगदान दिया।

जवाब में उतरी एसीएस की टीम 131 रन पर ढेर हो गई। सटीक गेंदबाजी के आगे बल्लेबाज एक के बाद एक चलता बना। किशन ने भी अपनी टीम की तरफ से 47 रन की सर्वाधिक पारी खेली। सिटी हॉक्स के गेंदबाज प्रदीप ने पांच विकेट झटके। अंपायरिंग असलम अली व इसरार अहमद ने की। इस मौके पर आयोजक सचिव अब्दुल वहाब, फैसल शेरवानी, असलम अली, फसाहत अली, अर्जुन सिंह फकीरा, कलरव अग्रवाल, सर्वेश कुमार, सैयद मुताहिर जैदी, ताहिर हकीम, रईस अहमद, मसूद अमीनी, शहाब अली, शाहिद अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed