फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   DM-SSP walking around, duplicate

इधर घूमते रहे डीएम-एसएसपी, उधर होती रही नकल

Tue, 28 Mar 2017 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Tue, 28 Mar 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
DM-SSP walking around, duplicate
गांव कलियानपुर क्षेत्र के एक परीक्षा केंद्र पर चार्ट से पेपर हल होता हुआ। - फोटो : Amar Ujala
नकल रोकने के लिए डीएम, एसएसपी, जेडी, डीआईओएस व अन्य अधिकारी पूरे दिन परीक्षा केंद्रों पर दौड़ते रहे, उधर जिले भर में धड़ल्ले से नकल होती रही। इगलास के दो परीक्षा केंद्रों पर छापेमारी के दौरान काफी गड़बड़ी मिली। सोमवार की पहली पाली में अंग्रेजी की परीक्षा में नगला अहिवासी के परीक्षा केंद्र पर दो कक्ष निरीक्षक व एक युवक नकल कराते पकड़ा गया। जटवार के परीक्षा केंद्र पर गड़बड़झाला मिला, वहां एक व्यक्ति से मिसिंग कॉपियां व अन्य नकल सामग्री मिली। 
विज्ञापन


उसके अलावा दो अन्य लोग भी मौके पर पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिए गए। इन दोनों केंद्र व्यवस्थापकों सहित आठ लोगों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए दोनों केंद्रोें को डिबार करने की संस्तुति की गई है। डीआईओएस राजू राना ने जब अतरौली के सेंट जोजफ इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया तो वहां एक महिला कक्ष निरीक्षक की स्थिति संदिग्ध पाई गई। उसे परीक्षा से कार्यमुक्त कर दिया गया।
विज्ञापन

हमारे इगलास संवाददाता के अनुसार  हाईस्कूल का अंग्रेजी का पहली पाली में पेपर था।

एसडीएम स्मिता लाल के निर्देशन  में जब टीम ने इंदिरा गांधी उ.मा. विद्यालय अहिवासी पर छापा मारा। वहां कक्ष निरीक्षक अरविंद कुमार जैन व गया प्रसाद नकल कराते हुए पकड़े गए। इसके अलावा यहीं रविंद्र निवासी शहरी मदन गढ़ी को भी नकल  कराते हुए पकड़ा गया। इन्हें पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां केंद्र व्यवस्थापक की भी नकल कराने में संलिप्तता पाई गई। इन सभी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। परीक्षा केंद्र को डिबार करने की संस्तुति की गई है। वहीं सेक्टर मजिस्टेट/तहसीलदार इगलास गौतम कुमार की टीम ने गांव जटवार स्थित कुंवरसेन इंटर कालेज में छापा मारा कार्रवाई की गई। यहां कुछ उत्तर पुस्तिकाएं गायब थी। शक होने पर कौशल कुमार पुत्र खेम सिंह निवासी जटवार की तलाशी ली गई तो उससे हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिका, मास्टर माइंड, एक हाथ से लिखी हुई किताब, अंग्रेजी प्रश्नपत्र की हल की गई आठ कार्बन प्रति बरामद हुई। पकड़े गए रामप्रकाश पुत्र मुकेश व यादवेन्द्र पुत्र बच्चू सिंह को पुलिस के सुपुर्द किया गया है। केंद्र व्यवस्थापक व पकड़े गए लोगोें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। केंद्र डिबार करने की  संस्तुति की गई है।  

अंग्रेजी के पेपर में खूब चला नकल का ‘गणित’
पूर्व सीएम कल्याण सिंह के नाती संदीप सिंह ेके शिक्षा मंत्री बनने के बाद अधिकारियोें ने सोमवार को पहली पाली में नकल रोकने के लिए काफी भागदौड़ की। सोमवार को हाईस्कूल का अंग्रेजी का पेपर था। देहात में काफी परीक्षा केंद्रों पर चार्ट लगाकर या इमला बोलकर नकल कराई  गई। माफिया तंत्र ने प्रशासन की गतिविधि को देखकर नकल कराई।

डीएम को उपलब्ध कराई रिकॉर्डिंग
अतरौली में कापी लगाने के रेट रेट एक हजार रुपये हैं। यह सुनकर डीएम ऋषिकेश भास्कर याशोद और एसएसपी राजेश पांडे भी चौंक गए। एक व्यक्ति ने डीएम को रिकार्डिंग भी उपलब्ध करा दी है। इसमें स्कूल प्रबंधन से जुड़ा व्यक्ति कापी लगाने का रेट एक हजार रुपये बता रहा है। रिकार्डिंग करने वाले ने 500 रुपये में कापी लगाने का अनुरोध किया, मगर माफिया ने उसे धकिया दिया और कहा कि 1000 रुपये ही लेकर आना तब ही कापी लगेगी। डीएम ने रिकार्डिंग की जांचकर रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। खास तो यह है कि इस तरह के आरोप एक सरकारी स्कूल पर भी लगाए जा रहे हैं। सरकार से सहायता प्राप्त स्कूलों के प्रबंधक और प्रधानाचार्य भी इस नकल के धंधे में शामिल हो गए हैं।


तीन परीक्षा केंद्रों की होगी फिर से परीक्षा
अलीगढ़। प्रशासन व डीआईओएस की आख्या के बाद अब शासन ने 20 मार्च को हाईस्कूल की गणित व गृह विज्ञान की तीन परीक्षा केंद्रों की परीक्षा को निरस्त कर दिया है। यह परीक्षा केंद्र चौ. लक्ष्मण सिंह इंटर कॉलेज दत्ताचौली, स्वामी पीतमदास कन्या इंटर कॉलेज रायपुर खास व डॉ. रफीक खां इंटर कॉलेज डडार अलूपुरा हैं। अब इन परीक्षा केंद्रों की इन विषयों की परीक्षा फिर से नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में होगी। तिथि शासन तय करेगा। उल्लेखनीय है कि यहां काफी नकल पकड़ी गई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed