फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   DM directive .. Today all shops, establishments, mills and factories will remain closed

डीएम का निर्देश.. आज सभी दुकानें, प्रतिष्ठान, मिल और कारखाने बंद रहेंगे

Mon, 30 Nov 2020 08:49 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Mon, 30 Nov 2020 08:49 PM IST
विज्ञापन
आगरा खंड स्नातक और शिक्षक विधायक के चुनाव में पहली दिसंबर मंगलवार (आज) को मतदान दिवस है। जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने समस्त दुकानें, वाणिज्यिक एवं अन्य औद्योगिक अधिष्ठान बंद करने का निर्देश दिया है। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए हो रहे निर्वाचन-2020 के मद्देनजर पहली दिसंबर को जनपद के मतदान केंद्रों पर शत-प्रतिशत मतदान कराने के लिए समस्त दुकानें एवं वाणिज्यिक अधिष्ठान एवं अन्य औद्योगिक प्रतिष्ठान पूर्ण रूप बंद करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन



जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में उप श्रम आयुक्त राजेश कुमार ने समस्त दुकानदारों एवं वाणिज्य अधिष्ठानों एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों के सेवायोजकों को निर्देशित किया है कि वह अपने प्रतिष्ठानों को पूर्ण रूप से बंद रखें। निरीक्षण में खुली पाई गई दुकानों, वाणिज्य अधिष्ठानों और फैक्टरी मालिकों के विरुद्ध सुसंगत अधिनियम के अंतर्गत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सरकारी कर्मियों को मतदान के लिए विशेष अवकाश अनुमन्य
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में सामान्य प्रशासन विभाग उत्तर प्रदेश ने राज्य सरकार के सभी कर्मियों को पहली दिसंबर को आकस्मिक अवकाश अनुमन्य कर दिया है, ताकि वह मतदान कर सकें। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के पांच खंड स्नातक, छह खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन में मंगलवार को मतदान हो रहा है। इस मतदान में उत्तर प्रदेश राज्य के सभी कर्मचारी, जो विश्वविद्यालय स्नातक हैं और जो स्नातक तथा शिक्षक निर्वाचन के मतदाता हैं। इन सभी को मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पहली दिसंबर को विशेष आकस्मिक अवकाश अनुमन्य किया गया है। इस संबंध में डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने निर्देश पत्र जारी किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed