फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   DM Aligarh ordered to suspend Kanungo Lekhpal

Aligarh News: डीएम ने दिए कानूनगो-लेखपाल को निलंबित करने के आदेश, मेड़बंदी को लेकर कर रहे थे टालमटोल

Sat, 17 Jun 2023 04:29 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 17 Jun 2023 04:29 PM IST
सार

शिकायतकर्ता सुरेश सिंह ने बताया कि अपने चक की मेड़बन्दी के लिए सात साल से तहसील के चक्कर लगा रहे थे। तत्कालीन एसडीएम संजीव कुमार ओझा द्वारा एक साल पहले मेड़बंदी कराए जाने का न्यायालय से आदेश पारित किया। कई बार उनके द्वारा कानूनगो और लेखपाल से वार्ता की गई, परंतु तारीख पे तारीख और खेत खाली ना होने का बहाना बनाते रहे।

विज्ञापन
DM Aligarh ordered to suspend Kanungo Lekhpal
शिकायतकर्ता सुरेश सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

                                
                
                
                 
                    
विज्ञापन
एसडीएम के एक साल पुराने मेड़बंदी के आदेश का अनुपालन न करने पर अलीगढ़ डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने नाराजगी जताई। फरियादी सुरेश सिंह की शिकायत पर डीएम ने कानूनगो अशोक कुमार चौहान और छेरत के लेखपाल अभिषेक को निलंबित करने का आदेश एसडीएम कोल रविशंकर को दिए। समस्या सुनते अलीगढ़ डीएम इंद्र विक्रम सिंह
विज्ञापन
     शिकायतकर्ता सुरेश सिंह ने बताया कि अपने चक की मेड़बन्दी के लिए सात साल से तहसील के चक्कर लगा रहे थे। तत्कालीन एसडीएम संजीव कुमार ओझा द्वारा एक साल पहले मेड़बंदी कराए जाने का न्यायालय से आदेश पारित किया। कई बार उनके द्वारा कानूनगो और लेखपाल से वार्ता की गई, परंतु तारीख पे तारीख और खेत खाली ना होने का बहाना बनाते रहे। जिससे परेशान होकर शिकायतकर्ता डीएम इंद्र विक्रम सिंह को लिखित में तहसील दिवस में शिकायत दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
   डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर तत्कालीन एसडीएम संजीव कुमार ओझा के फैसले का पालन न करने पर कानूनगो अशोक कुमार चौहान और लेखपाल अभिषेक को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed