{"_id":"66b866be947176a91d041a10","slug":"district-administration-became-strict-in-water-supply-without-chlorine-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: क्लोरीनेशन के लिए दौड़ीं टीमें, सभी ईओ किए तलब, तीन दिन में कार्रवाई के संकेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: क्लोरीनेशन के लिए दौड़ीं टीमें, सभी ईओ किए तलब, तीन दिन में कार्रवाई के संकेत
Sun, 11 Aug 2024 12:53 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 11 Aug 2024 12:53 PM IST
सार
अमर उजाला द्वारा 10 अगस्त के अंक में यह खबर प्रमुखता से प्रकाशित की गई। जिसमें यह उजागर किया गया कि जिले की आधा दर्जन निकायों में जुलाई माह में बिना क्लोरीनेशन के पानी की आपूर्ति की गई है। जिसके कारण लोग बीमार हुए।
विज्ञापन
खबर का असर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संचारी रोग नियंत्रण अभियान की प्रगति रिपोर्ट में अलीगढ़ृ जिले की आधा दर्जन निकायों में बिना क्लोरीन वाले पानी की आपूर्ति को जिला प्रशासन ने बेहद गंभीरता से लिया है। एडीएम स्तर से सभी निकायों के एडी तलब किए गए हैं।
विज्ञापन
अमर उजाला द्वारा 10 अगस्त के अंक में यह खबर प्रमुखता से प्रकाशित की गई। जिसमें यह उजागर किया गया कि जिले की आधा दर्जन निकायों में जुलाई माह में बिना क्लोरीनेशन के पानी की आपूर्ति की गई है। इस तरह की अन्य तमाम वजहों से संचारी रोग नियंत्रण अभियान में अपना जिला पिछड़ा है। इसे लेकर मंडलायुक्त स्तर से चेतावनी जारी की गई है। इस खबर के प्रकाशित होने के बाद शनिवार को सुबह ही जिले के निकायों में ईओ दौड़ पड़े। क्लोरीनेशन की समीक्षा की। वहीं एडीएम ई स्तर से सभी को नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई है। सभी को तलब कर तीन दिन में जवाब मांगा गया है। पूछा गया है कि आखिर क्यों ऐसा हुआ है।
विज्ञापन
अपने जिले की सभी निकायों को इस मामले में नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। तीन दिन में जवाब मांगा जाएगा। सभी बुलाए जाएंगे। अगर कोई संतोषजनक जवाब नहीं होगा तो कार्रवाई होगी।-पंकज कुमार, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर अपने मंडल की प्रगति कमजोर आई है। इस पर मंडलायुक्त स्तर से तीन जिलों के संबंधित विभागों को चेतावनी जारी की गई है। तीन दिन में जो कमियां हैं, उन्हें दूर करने के लिए कहा गया है।-डा.मोहन झा, एडी हेल्थ
अप्रैल के कमजोर परिणाम के बाद भी नहीं सुधर सका जुलाई का परिणाम
- अलीगढ़ अप्रैल में 72वें स्थान पर, अब 67वें पर
- कासगंज जनपद 70वें स्थान पर, अब 70वें पर
- हाथरस जनपद 18वें स्थान पर, अब 37वें पर
- एटा जनपद 9वें स्थान पर, अब 13वें पर