फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dissident leaders eyeing actor Rajpal

असंतुष्ट नेताओं पर फिल्म अभिनेता राजपाल की नजर

Thu, 19 Jan 2017 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Thu, 19 Jan 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
Dissident leaders eyeing actor Rajpal
असंतुष्ट नेताओं पर फिल्म अभिनेता राजपाल की नजर - फोटो : Amar Ujala
फिल्म एक्टर एवं सर्व संभव पार्टी के नेता राजपाल यादव की नजर विभिन्न दलों के असंतुष्ट नेताओं पर है। बरौली से टिकट नहीं मिलने से नाराज चल रहे भाजपा के दिग्गज नेता ठाकुर रघुराज सिंह को फोन कर उन्होंने पार्टी ज्वाइन करने का निमंत्रण दिया। यह भी आश्वासन दिया कि उन्हें बरौली से प्रत्याशी बनाएंगे और पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनके चुनाव प्रचार के लिए मशहूर फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर एवं जुही चावला को बुलाएंगे। उल्लेखनीय है कि फिल्मी पर्दे पर अपनी अदाकारी से दर्शकों को लोट-पोट करने वाले राजपाल यादव सर्व संभव पार्टी के माध्यम से उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में किस्मत अजमा रहे हैं। अपनी पार्टी के लिए उनकी नजर मजबूत दावेदारों पर है। हालांकि भाजपा नेता रघुराज सिंह भाजपा छोड़ने पर अभी विचार नहीं कर रहे है। उनका कहना है कि रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित सिंह ने भी उन्हें फोन कर पार्टी में आने एवं बरौली से प्रत्याशी बनाने का ऑफर दिया है। 
विज्ञापन

पार्टी के धोखे से दुखी हैं रघुराज 
अलीगढ़। भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं मथुरा जिले के प्रभारी ठाकुर रघुराज सिंह बरौली से प्रत्याशी नहीं बनाए जाने से बेहद नाराज है। उनका कहना है कि पार्टी ने उनके साथ धोखा किया है। 35 साल से पार्टी की नि:स्वार्थ भाव से सेवा कर रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरौली से दल बदलने वाले उस नेता को टिकट दे दिया, जिसके खिलाफ क्षेत्र में परिवर्तन यात्रा निकाली गई थी। उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेताओं द्वारा उन्हें बरौली से टिकट देेने का भरोसा दिलाया गया था। वह बरौली को दलवीर एवं जयवीर मुक्त बनाने के लिए जी जान से जुटे थे। लेकिन अंतिम समय में उन्हीं में से एक को प्रत्याशी बना दिया। उल्लेखनीय है कि रघुराज सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, प्रदेश संगठन मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके है। 2003 से 2007 तक पांच साल भाजपा जिलाध्यक्ष भी रह चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed