फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Disappearance of Atrauli land documents

अतरौली की जमीन के दस्तावेज गायब होने से खलबली 

Sun, 05 Jul 2020 01:08 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Sun, 05 Jul 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
Disappearance of Atrauli land documents
महत्वपूर्ण कागज गायब होने के बारे में बताते हुए महीपाल शर्मा। - फोटो : neeraj
तहसील से कलेक्ट्रेट तक के रिकार्ड रूम में जमीनों के दस्तावेज गायब होना कोई नई बात नहीं है। अतरौली के जमीन प्रकरण के सामने आने के बाद बाबुओं की मनमानी एक बार फिर पूरे सिस्टम पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही है।  कलेक्ट्रेट रिकार्ड रूम में अतरौली प्रकरण से पहले भी कई बेशकीमती जमीनों के बंदोबस्त और खतौनी के साथ छेड़छाड़ की गई है।
विज्ञापन


हरियाणा सीमा से लगे अलीगढ़ के टप्पल ब्लाक के गांव ऊंटासानी, खादर और आराजी कटरी की विवादित जमीन (बंदोबस्त संख्या 1347) के दस्तावेजों में गड़बड़ी करते हुए खतौनी के 11 पेज ही फाड़ दिए गए हैं। यही काम मिथलेश्वर महादेव मंदिर रामघाट रोड की जमीन में किया गया। 
विज्ञापन



कलक्ट्रेट परिसर में काम करने वाले अधिवक्ता चंद्रहास मिश्रा ने बताया कि उनके पिता महीपाल शर्मा लंबे समय से अधिवक्ता के मुंशी के तौर पर काम कर रहे हैं। पिता द्वारा कलेक्ट्रेट के रिकार्ड रूम से जमीनों की खसरा, खतौनी और बंदोबस्त की छेड़ख़ानी के संबंध में कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं। एक  आरआरके और एक एआरके ने मिलकर यहां कई बेशकीमती जमीनों के दस्तावेज गायब किए
विज्ञापन
विज्ञापन



जिनमें हरियाणा बार्डर के गांव ऊंटासानी और खादर और आराजी कटरी की विवादित जमीन (बंदोबस्त संख्या 1347) की खतौनी संख्या 1356 से 1358 तक के 11 पेज फाड़ दिए गए। मामला इतना आगे बढ़ा कि इसमें अब तक चार लोगों की कथित तौर पर हत्या तक हो चुकी है।



हाईकोर्ट में मुकदमा चल रहा है। इसी प्रकार से मिथिलेश्वर महादेव मंदिर, रामघाट रोड की जमीन के दस्तावेजों के साथ भी छेड़छाड़ कर कुछ खास लोगों को फायदा पहुंचाया गया। शिकायत करने के बाद अधिकारी मामले को पुराना बताकर सबकुछ रफादफा करा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed