फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dirty water is being supplied in taps in Aligarh

त्योहारी सीजन: घरों में हो रही साफ-सफाई, नलों में हो रही गंदे पानी की सप्लाई

Fri, 11 Oct 2024 10:34 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 11 Oct 2024 10:34 AM IST
सार

पुराने शहर के कई मुहल्लों में पानी की समस्या लगातार बढ़ रही है। इस समय पुरानी पाइप लाइन फटने से सबसे बड़ा संकट खड़ा हो जा रहा है। दरअसल अधिकांश जगह पाइप लाइन नालों से होकर ही निकल रहीं हैं। पाइप लाइन के लीकेज होते ही नालों का गंदा पानी भी नलों तक पहुंच जाता है।

विज्ञापन
Dirty water is being supplied in taps in Aligarh
मानिक चौक में टंकी से आ रहा गंदा पानी - फोटो : संवाद

विस्तार

त्योहारी सीजन है। घर-घर रंगाई पुताई का काम चल रहा है। साफ सफाई हो रही है। मगर अलीगढ़ स्मार्ट सिटी के मुहल्ले घुड़िया बाग और मानिक चौक के नलों में पिछले एक महीने से गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। इधर उधर शिकायतें करके थक चुके यहां के लोगों ने अब पीएमओ आफिस तक अपनी बात रखी। वहां से यूपी के सचिव को लिखा गया है कि तत्काल कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन


पुराने शहर के कई मुहल्लों में पानी की समस्या लगातार बढ़ रही है। इस समय पुरानी पाइप लाइन फटने से सबसे बड़ा संकट खड़ा हो जा रहा है। दरअसल अधिकांश जगह पाइप लाइन नालों से होकर ही निकल रहीं हैं। पाइप लाइन के लीकेज होते ही नालों का गंदा पानी भी नलों तक पहुंच जाता है। इन हालातों से जूझ रहे हैं घुड़िया बाग और मानिक चौक के लोग। 
विज्ञापन


घुड़िया बाग बंबई वाला पेज निवासी निर्वेश कुमार गुप्ता ने कुछ दिन पहले गंदे पानी की आपूर्ति की समस्या को लेकर प्रधानमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई, वहां से उत्तर प्रदेश के सचिव को इस समस्या के समाधान के निर्देश दिए गए, लेकिन स्थानीय स्तर पर किसी अधिकारी ने इस समस्या का संज्ञान नहीं लिया। इसी तरह मानिक चौक क्षेत्र में भी घरों में गंदा पानी पहुंच रहा है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों को इस संबंध में जानकारी दी, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

त्योहारी सीजन चल रहा है। नवरात्र में भी साफ पानी नहीं मिल पा रहा है। इससे इलाके में बीमारियां भी फैल रही हैं। शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।- निर्वेश कुमार गुप्ता, बंबई वाला पेच

घरों में पाइप लाइन से पहुंच रहा गंदा पानी किसी भी उपयोग में नहीं आता। पानी से बदबू भी आती है। इन इलाकों में ज्यादातर लोगों को पेट दर्द की समस्या है।- शालिनी, बंबई वाला पेच
इस समय लोग अपने घरों में साफ सफाई कर रहे है। दशहरा है और फिर दीपावली है। लेकिन पानी को साफ पानी नहीं मिल पा रहा है। स्थिति यह है कि अब तो नहाने के लिए भी बाहर से पानी मंगाते हैं। नगर निगम में शिकायत करने पर भी सुनवाई नहीं होती।- अदिति गुप्ता, घुड़िया बाग

इलाके में बहुत पुरानी पाइप लाइन पड़ी हैं, जिन्हें बदला नहीं गया है। लीकेज होने के कारण गंदा पानी घरों में पहुंच रहा है।- उर्मिला देवी, बंबई वाला पेच
शुद्ध पेयजल आपूर्ति के सभी प्रयास किए जा रहे हैं। पुरानी पाइप लाइनों को बदला जा रहा है। मानिक चौक और घुड़िया बाग की पाइप लाइनों को शीघ्र चेक कराया जाएगा। लीकेज की समस्या को दूर कराया जाएगा।- विनोद कुमार सिंह, नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed