फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dirty water in tank

Aligarh: शहर के महावीरगंज-कनवरीगंज और कटरा में दो महीने से आ रहा गंदा पानी, शिकायत दर्ज

Tue, 18 Mar 2025 04:44 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 18 Mar 2025 04:44 PM IST
सार

यहां के लोग पीने के लिए पानी बाजार से खरीद रहे हैं। स्थानीय पार्षद कहते हैं कि महापौर से लेकर निगम अधिकारियों तक को अवगत कराया लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
Dirty water in tank
महावीर गंज कटरा में घर की टंकी में गंदे पानी को देखते पार्षद - फोटो : स्वयं

विस्तार

अलीगढ़ शहर के पुराने इलाकों में से एक वार्ड संख्या 37 के मोहल्ला महावीरगंज-कनवरीगंज और कटरा में पिछले दो महीने से घरों में गंदा पानी आ रहा है। यहां की करीब 10 हजार की आबादी को होली पर भी साफ पानी मयस्सर नहीं हुआ है। स्थानीय लोगों ने कंट्रोल रूम सहित अधिकारियों से भी शिकायत की लेकिन समाधान नहीं हुआ है। यहां के लोगों को दैनिक कार्यों में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


यहां पर घुड़ियाबाग स्थित वाटर वर्क्स से पानी की आपूर्ति होती है। यहां के लोग पीने के लिए पानी बाजार से खरीद रहे हैं। स्थानीय पार्षद कहते हैं कि महापौर से लेकर निगम अधिकारियों तक को अवगत कराया लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई।

विज्ञापन

पानी कपड़े धोने लायक भी नहीं है। काले रंग का है और बदबू आ रही है। पीने के लिए पानी का जार खरीदना पड़ रहा है। -राधिका गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

दो महीने से समस्या है। कहीं पर पाइप लाइन फटी है। यहीं से नाले का पानी पाइप लाइन से घरों तक आ रहा है। इससे बीमारी का भी खतरा है।-मोहित वार्ष्णेय

जो पानी आ रहा है उससे बर्तन भी नहीं धुल पा रहे हैं। क्षेत्र में जिन घरों में सबमर्सिबल हैं, वहां से थोड़ा पानी लाकर काम चलाना पड़ रहा है। -संध्या कंटक
मैं समस्या को महापौर, नगर आयुक्त, जीएम जल, सहायक अभियंता सभी के सामने रख चुका हूं। हैरानी की बात है कि कहीं कोई सुनवाई नहीं है। बेहद निराशाजनक है। -कुलदीप पांडेय, पार्षद, वार्ड संख्या-37
घरों में गंदे पानी की समस्या कहीं पाइप लाइन फटने की वजह से है। एक बार स्टाफ को भेजा था वह पता नहीं लगा सके। अब फिर से स्टाफ भेजेंगे, जल्द समाधान किया होगा।-पुष्पेंद्र कुमार, सहायक अभियंता, जल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed