{"_id":"5d4f25e38ebc3e6cfd18a3bb","slug":"died-in-eccident-aligarh-news-ali2106900155","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
मडराक थाना क्षेत्र के नगला मंदिर इलाके में शनिवार सुबह बाइक सवार युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत होने की बात कह रही है। वहीं, परिवार वाले युवक के साथ बाइक पर मौजूद उसके दोस्त पर ही हत्या का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि आरोपी युवक भी चोटिल है। जेएन मेडिकल कालेज में उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुुुपुर्द कर दिया है। परिजनों ने मामले में अभी तहरीर नहीं दी है।
मो. रिजवान (35) पुत्र अब्दुल माजिद निवासी टनटनपाड़ा, देहली गेट एल्यूमीनियम के घरेलू इस्तेमाल के उत्पाद बनाने की फैक्ट्री का मालिक था। शुक्रवार की रात को वह अपने दोस्त रियाजुद्दीन पुत्र जेनुद्दीन निवासी सासनी गेट के साथ मडराक स्थित घासीपुर गांव में एक रिश्तेदारी मेें गए थे।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह दोनों वहां से लौट रहे थे। तभी नगला मंदिर के पास एक अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जेएन मेडिकल भेज दिया। यहां डाक्टरों ने मो. रिजवान को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मृतक के परिवार वाले भी पहुंच गए।
विज्ञापन
मृतक के भाई तारीक का आरोप है कि रियाजुद्दीन ने ही हत्या की है। इधर, इंस्पेक्टर मडराक के अनुसार मौत सड़क हादसे में हुई है। फिर भी परिवार वालों की ओर से कोई तहरीर दी जाएगी तो उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल
मृतक की पत्नी शाइन आठ माह के गर्भ से है। एक बेटा भी है। जैसे ही हादसे की खबर मिली। पत्नी की हालत बिगड़ गई। परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है।