{"_id":"6589d890ea0e5be0b30f1993","slug":"dharna-ends-in-pisawa-on-cos-assurance-aligarh-news-c-110-1-sali1009-383-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पिसावा में धरना सातवें दिन समाप्त, समस्या निराकरण का मिला आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पिसावा में धरना सातवें दिन समाप्त, समस्या निराकरण का मिला आश्वासन
Tue, 26 Dec 2023 01:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 01:01 AM IST
सार
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप के मैदान में भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले जारी धरना सातवें दिन समाप्त हो गया। भाकियू के तहसील अध्यक्ष वीरकरन सिंह फौजी ने बताया कि सीओ के आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया है।
विज्ञापन
पिसावा में सीओ को अपनी समस्या बताते किसान व किसान नेता
- फोटो : संवाद
विस्तार
कस्बा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप के मैदान में भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले जारी धरना सातवें दिन समाप्त हो गया। भाकियू के तहसील अध्यक्ष वीरकरन सिंह फौजी ने बताया कि सीओ के आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया है। किसानों ने बताया कि विद्युत विभाग द्वारा नलकूप के कनेक्शन का भार बिना बताए ही बढ़ा दिया जाता है। मीटर लगाने का दबाव बनाया जाता है।
विज्ञापन
विद्युत बिल सरकार द्वारा माफ कर दिए गए हैं। इसके बावजूद कनेक्शनों को बकाया बिल के नाम पर काट देते हैं। विक्रमगंज, रूपनगर, डेटा खुर्द मार्ग बिजली के खंभे गिरासू व टूटे हुए हैं, इनको बदला नहीं गया है। धरने में पहुंचे सीओ खैर राजीव द्विवेदी तथा विद्युत विभाग के जेई सुंदर सिंह ने सात दिन में समस्या के निराकरण कराने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
इस पर किसान मान गए और धरने का समापन कर दिया गया है। धरने की अध्यक्षता सुभाष तनवर ने और संचालन मदनपाल ने किया। इस मौके पर करुआ सिंह राष्ट्रीय प्रचार मंत्री, कुंवर मामा मंडल उपाध्यक्ष, राजकुमार सिंह प्रदेश प्रचार मंत्री, राजवीर सिंह सरपंच, मोहरपाल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन