फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dhanipur market closed due to difficulties in loading-unloading

लोडिंग-अनलोडिंग में दिक्कतों के चलते धनीपुर मंडी बंद

Thu, 02 Nov 2017 01:23 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Thu, 02 Nov 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
Dhanipur market closed due to difficulties in loading-unloading
dhanipur mandi - फोटो : Amar Ujala
धान की अत्यधिक आवक से गाजियाबाद के पास की जहांगीराबाद एवं नरेला मंडी समेत आसपास की मंडियां बंद होने के बाद बुधवार को धनीपुर मंडी भी बंद हो गई। माल के अत्यधिक आवक, आढ़तियों के गोदाम फुल होने एवं लोडिंग अनलोडिंग के लिए गाड़ियां कम पड़ने के चलते मंडी प्रशासन एवं आढ़तियों ने सुबह मंडी बंद करने की घोषणा कर दी। 
विज्ञापन


धान की अत्यधिक आवक ने कृषि मंडियों की हालत पतली कर दी है। गाजियाबाद के आसपास की जहांगीराबाद एवं नरैला मंडी पिछले कई दिनों से बंद हैं। खैर मंडी भी मंगलवार को खुली थी। इन बड़ी बड़ी मंडियों के बंद रहने से सारा भार धनीपुर मंडी पर पड़ रहा था।
विज्ञापन


इसके चलते सोमवार को किसान धनीपुर मंडी पर टूट पड़े थे। इसके चलते वहां जाम के हालात उत्पन्न हो गए। जीटी रोड पनेठी तक नौ घंटे तक जाम रहा। अत्यधिक माल की आवक के चलते आढ़तियों ने धान के रेट गिरा दिए थे। मंगलवार को धान की विभिन्न जिंसों के रेटों में 25-30 रुपये का इजाफा हुआ। लेकिन आवक की रफ्तार बरकरार रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान आढ़तियों की कम माल लाने की अपीलें भी काम नहीं आई। इसके चलते मंडी में माल का अंबार लग गया। आढ़तियों के गोदाम ही नहीं मंडी चबूतरों पर भी तिल रखने की जगह नहीं बची। स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मंडी में लोडिंग अनलोडिंग के लिए वाहनों का टोटा पड़ गया।


गल्ला व्यापारी समिति के अध्यक्ष सुरेश लोधी ने बताया कि इन सभी कारणों से बुधवार की सुबह मंडी बंद रखने की घोषणा कर दी गई है। अब गुरुवार आज मंडी खुलेगी। उन्होंने किसानों से कम मात्रा में माल लाने की अपील की है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed