फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dexamethosone and Asteroid are alternatives to Remedisvir

बेफ्रिक रहें... रेमडेसिविर के सुरक्षित विकल्प हैं डेक्सामेथोसोन व एस्टरॉयड

Wed, 21 Apr 2021 12:38 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Dexamethosone and Asteroid are alternatives to Remedisvir
रेमडेशिवर इंजेक्शन। - फोटो : CITY OFFICE
कोरोना मरीजों के बीच रेमडेसिविर की इंजेक्शन की जबरदस्त किल्लत है। कुछ निजी कोविड हास्पिटल अधिकांश मरीजों को इसकी जरूरत बता रहे हैं। हालांकि, सीएमओ और दूसरे अधिकारी इससे सहमत नहीं है। अधिकारियों ने आज स्पष्ट किया कि रेमडेसिविर की जगह डेक्सामेथोसोन व एस्टरॉयड भी दिया जा सकता है।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते मरीजों के बीच रेमडेसिविर इंजेक्शन की किल्लत बढ़ती जा रही है। बाजार में इसकी कालाबाजारी हो रही है। ये इंजेक्शन पीड़ितों को उपलब्ध कराना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। सीएमओ डा. बीपी कल्याणी और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के जेएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. शाहिद सिद्दीकी और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हारिस खान ने डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि रेमडेसिविर इंजेक्शन कोई जादुई दवा नहीं है। हरेक कोरोना मरीज के लिए इसकी जरूरत नहीं है। सिर्फ जो मरीज सामान्य से गंभीर लक्षणों की ओर जाते हैं, उनको ही इंजेक्शन दिया जाना चाहिए। रेमडेसिविर इंजेक्शन के अलावा बाजार में उपलब्ध डेक्सामेथोसोन व एस्टरॉयड इंजेक्शन इसके सुरक्षित और बेहतर विकल्प हैं। इनका उपयोग करने से अच्छा परिणाम प्राप्त होगा।
विज्ञापन

मंगलवार कलक्ट्रेट में हुई बैठक में सीएमओ डा. बीपी सिंह कल्याणी ने डीएम चंद्रभूषण सिंह को बताया कि कोरोना संक्रमित मरीजों को उचित उपचार दिया जा रहा है। इस पर डीएम ने निर्देश दिए कि मलखान सिंह जिला अस्पताल व दीनदयाल अस्पताल में आक्सीजन की कितनी आवश्यकता है। इसके लिए सीएमओ दोनों अस्पतालों का निरीक्षण कर रिपोर्ट दें। एल-2 दीनदयाल अस्पताल व सभी एल-1 अस्पतालों में बेहतर व्यवस्था होनी चाहिएं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed