{"_id":"6a8cb797c58349f0180cf683","slug":"devotees-of-lord-shiva-thronged-the-temples-of-aligarh-aligarh-news-c-426-1-vgh1001-1291-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: अलीगढ़ के मंदिरों में उमड़े शिव भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: अलीगढ़ के मंदिरों में उमड़े शिव भक्त
Tue, 25 Aug 2026 02:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
सिद्धेश्वरी देवी तलावरधाम पर महादेव का रुद्राभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : samvad
सावन के चौथे सोमवार को मंदिरों में शिवभक्त उमड़ पड़े। भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। जगह-ज गह भंडारों का आयोजन हुआ।
सिद्धेश्वर तलावर महादेव मंदिर, वीरेश्वर महादेव मंदिर, हरलाल महादेव मंदिर, पारूआन भोलेनाथ मंदिर और बजरंग बाण आश्रम में कांवड़ियों ने गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक किया। अनूपशहर, कछला और राजघाट से कांवड़िया गंगाजल लेकर आए थे। दीपक भारद्वाज ने बताया कि अनूपशहर से 14 कावड़ियों की टीम ने 85 किलोमीटर का सफर पांच घंटे में पूरा किया। रविवार की रात 10 बजे गंगाजल लेकर चले और सोमवार की सुबह चार बजे जलाभिषेक किया।
सिद्धेश्वरी गंभीरा देवी मंदिर पर प्राणाचार्य परिवार की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। हरलाल मंदिर में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव कुमार काका की ओर से और बजरंग बाण आश्रम पर भी भंडारे हुए। पूड़ी-सब्जी और हलवा का प्रसाद वितरित किया गया।
पारूआन भोलेनाथ मंदिर में भगवान शिव का श्रीगणेश के स्वरूप में गुनगुन पारूआ ने शृंगार किया गया। बताया कि गुनगुन ने प्रत्येक सोमवार को बाबा जगन्नाथ, महाकाल, गोपेश्वर और नागेश्वर बाबा के स्वरूप में भगवान शिव का शृंगार किया। देर शाम आरती हुई और भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया।