{"_id":"668a76d16fb0d8183b03898d","slug":"development-work-worth-rs-3-crore-will-be-done-in-aligarh-transport-nagar-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Good News: ट्रांसपोर्ट नगर में तीन करोड़ से होंगे विकास कार्य, एडीए ने खींचा खाका, ये होंगे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Good News: ट्रांसपोर्ट नगर में तीन करोड़ से होंगे विकास कार्य, एडीए ने खींचा खाका, ये होंगे काम
Sun, 07 Jul 2024 04:37 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 07 Jul 2024 04:37 PM IST
सार
ट्रांसपोर्ट नगर के सेक्टर-5 के गड्ढों में 204.98 लाख रुपये से मिट्टी भराई होगी। 68.28 लाख रुपये से विभिन्न सड़कों पर पथ प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
अलीगढ़ विकास प्राधिकरण
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) ने ट्रांसपोर्ट नगर के विकास का खाका तैयार कर लिया है। यहां तीन करोड़ से ज्यादा की राशि से विकास कार्य होंगे।
विज्ञापन
ट्रांसपोर्ट नगर के सेक्टर-5 के गड्ढों में 204.98 लाख रुपये से मिट्टी भराई होगी। 68.28 लाख रुपये से विभिन्न सड़कों पर पथ प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। 40.76 लाख रुपये से ट्रांसपोर्ट नगर की मुख्य सड़कों पर छायादार पौधे लगाए जाएंगे। इनके रखरखाव के लिए आरसीसी के ट्री गार्ड लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
15.68 लाख रुपये से वित्तीय वर्ष 2024-25 में 45वीं पीएसी वाहिनी बौनेर में वन विभाग की ओर से 70 हजार पौधे लगाए जाएंगी। एक साल तक इसकी देखभाल संबंधित ठेकेदार की होगी। इस संबंध में एडीए की उपाध्यक्ष अपूर्वा दुबे ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर में 9 महीने में मिट्टी भराई कार्य होगा। छह महीने में सभी सड़कों पर पथ प्रकाश की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन