फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Development will be done in Mursan and Kauriaganj Nagar Panchayat

मुरसान रियासत और कौड़ियागंज नगर पंचायत में होगा विकास

Sat, 06 Feb 2021 11:49 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Development will be done in Mursan and Kauriaganj Nagar Panchayat
राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम से अलीगढ़ के लोधा में बनने जा रहे राज्य विश्वविद्यालय के साथ ही उनकी मुरसान रियासत जो कि अब हाथरस जिले की नगर पंचायत के तौर पर जानी जाती है, उसका भी विकास होगा। शासन से दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के तहत हाथरस की मुरसान नगर पंचायत और अलीगढ़ की कौड़ियागंज नगर पंचायत के लिए 3-3 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी मिली है। दोनों जिलों के प्रशासनिक अधिकारी मंडलायुक्त की देखरेख में डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

राजा महेंद्र प्रताप की मुरसान रियासत हुआ करती थी। भाजपा सरकार ने राजा महेंद्र प्रताप के सहारे अलीगढ़ और हाथरस में विधानसभा का चुनाव लड़ा। खासकर 2019 में इगलास विधानसभा का उपचुनाव राजा महेंद्र प्रताप के नाम पर ही लड़ा गया। इसका भाजपा को फायदा मिला और सीट भाजपा के नाम रही। उपचुनाव के प्रचार के दौरान इगलास में पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने राजा महेंद्र प्रताप के नाम से अलीगढ़ में राज्य स्तरीय विवि बनाने का एलान किया। चुनाव जीतने के बाद शासन के निर्देश पर इस पर काम शुरू हुआ और लोधा में प्रशासन ने जमीन तलाशकर शासन को दे दी। इसके बाद अब महेंद्र प्रताप की मुरसान रियासत को स्मार्ट बनाने पर जोर दिया जा रहा है। वहीं, कौड़ियागंज को भी इसी तर्ज पर विकसित किया जाएगा। दोनों के लिए तीन-तीन करोड़ रुपये के बजट की मंजूरी मिली है। दोनों नगर पंचायतों में नाली-खरंजे, सड़कें, पार्क आदि के लिए डीपीआर तैयारी की जा रही है। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के तहत मुरसान और कौड़ियागंज नगर पंचायत का चयन विकास कार्यों के लिए हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed