फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Detecting cancer is of utmost importance: Dr. Sood

कैंसर की पहचान करना सबसे महत्वपूर्ण : डॉ. सूद

Sun, 30 Aug 2026 02:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Detecting cancer is of utmost importance: Dr. Sood
जीटी रोड स्थित एक होटल में एफ ओ जी एस आई द्वारा कैंसर जागरूकता कार्यक्रम में मंचासीन डॉक्टर। स्
कैंसर की समय पर पहचान और रोकथाम के लिए आयोजित हो रहे दो दिवयीय फोगसी प्रिवेंटिव ऑन्कोलॉजी कॉन्क्लेव 2026 का शुभारंभ शनिवार को होटल रामाडा में हुआ। आयोजन अध्यक्ष डॉ. मीनाक्षी सूद और प्रो. तमकीन खान ने बताया कि कैंसर की रोकथाम के लिए समय पर जांच होना बहुत जरूरी है। महिलाओं में होने वाले कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाकर और समय पर जांच कराकर इस गंभीर बीमारी को कम किया जा सकता है।
विज्ञापन



विशेषज्ञों ने ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर सहित महिलाओं में होने वाले विभिन्न कैंसर की रोकथाम और प्रारंभिक पहचान पर विस्तार से चर्चा की। यहां पीजी रेजिडेंट्स और युवा चिकित्सकों के लिए शैक्षणिक सत्र किए गए। आयोजन सचिव डॉ. अलका मित्तल, डॉ. नम्रता भारद्वाज और डॉ. सुंबुल नईम ने बताया कि यह सम्मेलन चिकित्सकों के लिए अनुभव और ज्ञान के आदान-प्रदान का महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।
विज्ञापन



यहां पर विशेषज्ञ व्याख्यान, पैनल डिस्कशन, कार्यशाला और इंटरएक्टिव सत्रों के माध्यम से उपचार की पद्धतियों पर चर्चा की जाएगी। स्क्रीनिंग, एचपीवी वैक्सीनेशन, स्तन एवं स्त्री रोग संबंधी कैंसर और प्री-इनवेसिव बीमारी के प्रबंधन की जानकारी दी जा ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्क्लेव 30 अगस्त तक जारी रहेगा। इसकी थीम लर्न द पावर ऑफ कैंसर प्रिवेंसन है। शुभारंभ फोगसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. भास्कर पाल, डॉ. प्रीति कुमार (वीपी नॉर्थ जोन), डॉ. अंजू सोनी (वीपी वेस्ट जोन) ने किया। यहां पर विभिन्न राज्यों से आए 200 से अधिक स्त्री रोग विशेषज्ञों और 125 से अधिक पीजी रेजिडेंट्स ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed