फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Deputy CM Brajesh Pathak Aligarh Visit

अलीगढ़: पहुंचने वाले हैं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, जिला अस्पताल जाएंगे, शिक्षक सम्मेलन में करेंगे प्रतिभाग

Sat, 17 Oct 2026 10:28 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 17 Oct 2026 10:28 AM IST
सार

मलखान सिंह जिला अस्पताल के दौरे पर आज डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आ रहे हैं। उनके स्वागत में जिला अस्पताल को चमकाया और संवारा गया। कहीं दीवारों पर गुलाबी रंग चढ़ाया जा रहा था तो कहीं स्ट्रेचर सफेद रंग से चमकाए जा रहे थे।

विज्ञापन
Deputy CM Brajesh Pathak Aligarh Visit
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक अलीगढ़ पहुंचने वाले हैं। उन्हें वायुमार्ग से अपराह्न 12:50 बजे अलीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचना हैं। वह पहले मलखान सिंह जिला चिकित्सालय का निरीक्षण करेंगे। यहां वह व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। उसके बाद डीएस डिग्री कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित शिक्षक सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद वह अलीगढ़ से प्रस्थान करेंगे।

विज्ञापन


डिप्टी सीएम आगमन को लेकर शहर में रूट डायवर्ट
उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक अलीगढ़ जनपद में भ्रमण को लेकर शहर में सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए डायवर्जन लागू किया गया है। यह व्यवस्था प्रातः 11.00 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक प्रभावी है।
विज्ञापन


बाह्य डायवर्जन के तहत बोनेर तिराहा, आगरा, मथुरा, खेरेश्वर चौराहा, अनूपशहर जवां, क्वार्सी चौराहा और कमालपुर कट से शहर की ओर भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। रोडवेज बसें, प्राइवेट बसें और कमर्शियल वाहन भी शहर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। इन वाहनों को उनके गंतव्य की ओर डायवर्ट किया जाएगा। रामघाट रोड पर अतरौली से अलीगढ़ शहर की तरफ आने वाले भारी और कमर्शियल वाहन भी प्रतिबंधित रहेंगे। वीआईपी आवागमन के समय आंतरिक डायवर्जन भी लागू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीआईपी आवागमन के दौरान बोनेर तिराहे से एटा चुंगी तक और एटा चुंगी से डी०एस० कॉलेज ऑडिटोरियम अचलताल तक नो-ट्रैफिक जोन रहेगा। कार्यक्रम स्थल अचलताल से मलखान सिंह जिला अस्पताल तक और बारहद्वारी से रसलगंज तक भी यातायात प्रतिबंधित रहेगा। वाहनों की पार्किंग के लिए डी०एस० कॉलेज परिसर और मलखान सिंह जिला अस्पताल के अंदर व्यवस्था की गई है। एम्बुलेंस और आपातकालीन सेवाओं से संबंधित सभी वाहन इन प्रतिबंधों से मुक्त रहेंगे। आवश्यकतानुसार डायवर्जन पॉइंट और समय में परिवर्तन किया जा सकेगा।

Trending Videos

Deputy CM Brajesh Pathak Aligarh Visit
जिला अस्पताल में सफाई व रंगाई-पुताई करते कर्मचारी - फोटो : संवाद

जिला अस्पताल में हुआ सफाई, रंगाई-पुताई और मरम्मत का काम
मलखान सिंह जिला अस्पताल के दौरे पर आज डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आ रहे हैं। उनके स्वागत में जिला अस्पताल को चमकाया और संवारा गया। कहीं दीवारों पर गुलाबी रंग चढ़ाया जा रहा था तो कहीं स्ट्रेचर सफेद रंग से चमकाए जा रहे थे। शुक्रवार देर शाम तक जारी इस कवायद को देखकर मरीज और तीमारदार भी हैरान थे।

शुक्रवार शाम करीब चार बजे जिला अस्पताल में सीएमएस कार्यालय के सामने गड्ढे में मिट्टी डाली जा रही थी। जर्जर रोड क्रॉस भी बदले जा रहे थे। आगे बढ़ने पर आयुष्मान वार्ड नंबर-1 में दो मरीज भर्ती मिले, जहां शाम 4:45 बजे यहां सफाई का काम चल रहा था। पास के कक्ष में अस्त-व्यस्त पड़े बेड व्यवस्थित किए जा रहे थे। महिला वार्ड के सामने भी रैंप को चौड़ा करने का काम जारी था। दीवारों पर गुलाबी रंग की पुताई हो रही थी। इमरजेंसी के बाहर भी नजारा बदला हुआ था। यहां मजदूर स्ट्रेचर को सफेद रंग से रंगने में जुटे थे।

एडी हेल्थ ने किया निरीक्षण, सीएमएस को दिए निर्देश
शुक्रवार की शाम 4:30 बजे एडी हेल्थ डॉ. नीरज त्यागी भी जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने वार्डों से लेकर इमरजेंसी तक का निरीक्षण किया और व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के लिए सीएमएस को हिदायत दी।

डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की कमी का उठेगा मुद्दा
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के सामने डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की कमी का मुद्दा उठेगा। अस्पताल में 17 डॉक्टरों की तैनाती है, जबकि 16 पद रिक्त हैं। नर्सिंग स्टाफ में 44 कर्मचारियों की तैनाती है, जबकि 27 पद रिक्त हैं। सीटी और सीआर मशीन की मांग भी रखी जाएगी।

जिला अस्पताल का भ्रमण डिप्टी सीएम करेंगे। देर शाम तक अस्पताल में साफ-सफाई होती रही। उनके समक्ष अस्पताल में डॉक्टरों और स्टाफ नर्सिंग की कमी की भी बात रखेंगे। -डॉ. जगवीर सिंह, सीएमएस, जिला अस्पताल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed