{"_id":"5e14f2c28ebc3e87f0307c61","slug":"deputy-chief-minister-will-address-people-who-favour-in-caa-nrc-aligarh-news-ali2234437106","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिकता कानून के समर्थकों की रैली को संबोधित करेंगे डिप्टी सीएम मौर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिकता कानून के समर्थकों की रैली को संबोधित करेंगे डिप्टी सीएम मौर्य
विज्ञापन
नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में 12 जनवरी को नुमाइश मैदान में आयोजित होने जा रही रैली को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य संबोधित करेंगे। उनके आने का कार्यक्रम तय हो गया है।
भाजपा व आरएसएस नेताओं की बैठक में 12 जनवरी की रैली की रणनीति बनाई गई। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रैली को संबोधित करेंगे। मंच पर मुस्लिम, सिख, जैन, बौद्ध एवं ईसाई धर्म के सम्मानीय व्यक्ति भी बैठेंगे। इसके साथ ही अलीगढ़ में रह रहे शरणार्थी को भी मंच पर बैठाने की योजना है। मंच पर बैठाने के लिए पारसी धर्म के व्यक्ति की भी तलाश चल रही है।
भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने बताया कि रैली में अलीगढ़ जनपद के लोग ही शामिल होंगे। पहले मंडल के अन्य जिले से लोगों को बुलाने की योजना थी लेकिन उसे स्थगित कर दिया गया है। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से 50 हजार से अधिक लोग रैली में शामिल होंगे। ग्रामीण क्षेत्रों से लोगों को लाने के लिए 600 बसों का इंतजाम किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त अन्य वाहनों से लोग पहुंचेंगे। कार्यक्रम का आयोजन नागरिकता अधिनियम समर्थक मंच के बैनर तले किया जाएगा। बैठक में महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, जिला पंचायत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह नीटू, हेमंत राजपूत, अश्वनी ठाकुर, मनोज अग्रवाल, डॉ. राजीव अग्रवाल, विधायक रवेंद्रपाल सिंह, संजीव राजा, अनूप बाल्मीकि, राजकुमार सहयोगी आदि मौजूद थे।