{"_id":"6704e8e03eb2ca5cb600efe6","slug":"demonstration-of-teachers-on-the-decision-of-tr-girls-degree-college-principal-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"TR Kanya Degree College: प्राचार्या के फैसले पर शिक्षकों का प्रदर्शन, रम्पुटा ने वीसी को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
TR Kanya Degree College: प्राचार्या के फैसले पर शिक्षकों का प्रदर्शन, रम्पुटा ने वीसी को सौंपा ज्ञापन
Tue, 08 Oct 2024 01:40 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 08 Oct 2024 01:40 PM IST
सार
एसवी कॉलेज, डीएस कॉलेज से शिक्षक टीकाराम कन्या महाविद्यालय पहुंचे। जहां प्राचार्य के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। बाद में विवि के शिविर कार्यालय पर भी प्रदर्शन किया। इसके बाद शिक्षक संघ ने अलग-अलग तीन ज्ञापन सौंपे।
विज्ञापन
टीकाराम डिग्री कॉेलेज की प्राचार्य के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते शिक्षक, शिक्षिकाएं
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ के टीकाराम (टीआर) कन्या महाविद्यालय की दो शिक्षिकाओं का रिफ्रेशर कोर्स रद्द कराने के प्राचार्य के फैसले के खिलाफ शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। प्राचार्य की मुखालफत में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (रम्पुटा) भी आ गया है।
विज्ञापन
7 अक्टूबर को शिक्षक संघ के बैनरतले डीएस कॉलेज, टीकाराम कन्या महाविद्यालय व एसवी कॉलेज के शिक्षक प्रदर्शन में शामिल हुए। एसवी कॉलेज, डीएस कॉलेज से शिक्षक टीकाराम कन्या महाविद्यालय पहुंचे। जहां प्राचार्य के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। बाद में विवि के शिविर कार्यालय पर भी प्रदर्शन किया। इसके बाद शिक्षक संघ ने अलग-अलग तीन ज्ञापन सौंपे। शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. हरीश कुमार शर्मा ने बताया कि महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. शर्मिला शर्मा ने डॉ. मधु माहौर, डॉ. दीपिका चौधरी के रिफ्रेशर कोर्स को रद्द कराने के लिए एकेडमिक स्टाफ को पत्र लिखा है। यह शिक्षिकाओं के अधिकारों का हनन है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि स्नातक विषम सेमेस्टर की परीक्षा लिखित में कराने का निर्णय परीक्षा समिति की बैठक में लिया गया था। फिर भी ओएमआर शीट पर परीक्षा कराने का फैसला लिया गया, जो न्याय संगत नहीं है। कहा कि विवि में दो वर्ष के बाद नए समन्वयक बनाए जाएं। अनुदानित महाविद्यालयों में शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी की जाए। महामंत्री प्रो. रणवीर सिंह ने बताया कि ओएमआर शीट पर परीक्षा के लिए प्रश्न बनाने में शिक्षक सहयोग नहीं करेंगे। जरूरत पड़ने पर 21 अक्तूबर को होने वाले दीक्षांत समारोह का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
उधर, टीकाराम कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. शर्मिला शर्मा ने बताया कि ऑनलाइन रिफ्रेशर कोर्स घर के बजाय कॉलेज में करने की अनुमति दी थी। सभी शिक्षिकाओं ने कॉलेज में ही रिफ्रेशर कोर्स किया है। प्रदर्शन में प्रो. पंकज वार्ष्णेय, प्रो. अजय तोमर, प्रो. पंकज कुमार, प्रो. अवनीश कुमार सिंह, प्रो. अंजना सिंह, डॉ दुर्गा कुमारी, डॉ विशाल यादव, डॉ मधु माहौर, डॉ दीपिका चौधरी, डॉ. प्रियंका दीक्षित, डॉ सौरभ सेंगर आदि मौजूद रहे।