{"_id":"6318f1633e50e0237f114163","slug":"demolition-of-six-shops-coming-under-encroachment-city-office-news-ali299879010","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण की जद में आ रही छह दुकानों को ध्वस्त कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण की जद में आ रही छह दुकानों को ध्वस्त कराया
विज्ञापन
नगर निगम ने लाल डिग्गी मार्ग को चौड़ा करने में बाधा बन रहीं छह दुकानों को बुधवार को ध्वस्त करा दिया। इस दौरान दुकानदारों ने हल्का विरोध भी किया, लेकिन नगर निगम अफसरों एवं पुलिस फोर्स की सख्ती के आगे चुप्पी साध गए।
इसके अलावा नगर निगम ने मलखान नगर से अब्दुल्ला रोड पर अतिक्रमण की जद में आने वाले व्यावसायिक भवनों के अलावा अस्थायी अतिक्रमण को हटाने के लिए पैमाइश करने के साथ उनका चिन्हांकन कराया है। मकान, दुकान एवं फ्लैट वाले इन कब्जों को हटाने के लिए लाल निशान लगा दिए गए हैं। चेतावनी दी गई है कि कब्जों को खुद एक सप्ताह में हटा लें, इन्हें ध्वस्त कर दिया जाएगा।
लालडिग्गी तिराहे पर स्मार्ट सिटी का हैबिटेट सेंटर बनकर तैयार हो चुका है। इसके शुभारंभ के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की संभावना है। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम से पूर्व ही पूरे इलाके को सुंदर और चौड़ा किया जा रहा है। इसी कवायद के क्रम में अब्दुल्ला कॉलेज से लाल डिग्गी तिराहे तक की सड़क को चौड़ा करना तय हुआ है।
विज्ञापन
नगर निगम प्रवक्ता एहसान रब ने बताया कि अतिक्रमण की जद में आ रहे नगर निगम सेवा भवन के सामने वाली चार दुकानों के अलावा तिब्बिया कॉलेज के पास बनी दो दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया है। जबकि अन्य अस्थायी एवं स्थायी अवैध कब्जों पर लाल निशान लगा दिए गए हैं। अवैध कब्जेदारों को चेतावनी दी गई है कि वे कब्जों को तत्काल हटा लें, अन्यथा ध्वस्तीकरण के साथ ही जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जाएगी।