फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Democracy is ending and India is sinking: Aziz

अलीगढ़ः लोकतंत्र खत्म और भारत डूब रहा है : अजीज

Thu, 25 Nov 2021 12:52 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Democracy is ending and India is sinking: Aziz
पत्रकारों से वार्ता करते पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैसी । - फोटो : CITY OFFICE
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड व मिजोरम के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने कहा कि देश में लोकतंत्र खत्म हो रहा है। भारत डूब रहा है। प्रधानमंत्री मोदी व उनके साथियों ने देश की परंपराएं, मान्यताएं, ऐतिहासिक धरोहरें बर्बाद कर दीं।
विज्ञापन

बुधवार को वह अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के ओल्ड ब्वॉयज लॉज में पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि यूपी में भाजपा को विधानसभा चुनाव में हराना है तो सभी धर्मनिरपेक्ष पार्टियों को एक साथ आना होगा। भाजपा से सीधे सपा मुकाबला कर रही है। सपा को समर्थन देने के लिए वह प्रियंका गांधी व राहुल गांधी से भी वार्ता करेंगे। कहा कि यूपी की तर्ज पर लोकसभा चुनाव में सभी धर्मनिरपेक्ष पार्टियां कांग्रेस को समर्थन दें।
विज्ञापन

पूर्व राज्यपाल ने कहा कि एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और भाजपा के बीच नूरा कुश्ती चल रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ओवैसी को सपा का एजेंट बताया, जबकि वह भाजपा के एजेंट हैं। एआईएमआईएम पार्टी नहीं है, बल्कि अवसरवादी है। उसका धर्मनिरपेक्ष से कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि तीनों कृषि कानून वापस लेने के निर्णय के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सीएए व एनआरसी को भी वापस लेना चाहिए। कॉमन सिविल कोड के लिए इस्लाम के जानकार उलेमा को जिम्मेदारी दी जानी चाहिए। वह बेहतर कानून बना सकते हैं। पंजाब में पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के कांग्रेस छोड़ने से नुकसान के सवाल के जवाब में पूर्व राज्यपाल ने कहा कि उनके पार्टी छोड़ने से पंजाब विधानसभा चुनाव में नुकसान होगा। कितना नुकसान होगा, यह चुनाव परिणाम बताएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed