{"_id":"6ae3175483078aa179031947","slug":"amu-professor-wife-grave-dug-up-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: मजिस्ट्रेट के आदेश पर खोदी जा रही एएमयू प्रोफेसर के पत्नी की कब्र, हत्या के आरोप से बढ़ा विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: मजिस्ट्रेट के आदेश पर खोदी जा रही एएमयू प्रोफेसर के पत्नी की कब्र, हत्या के आरोप से बढ़ा विवाद
Thu, 29 Oct 2026 03:22 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 29 Oct 2026 03:22 PM IST
सार
प्रोफेसर शब्बीर अहमद की पत्नी को 18 अगस्त को एएमयू के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया था। परिजनों के मुताबिक, वह काफी समय से बीमार थीं। अब उनकी मौत को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच आरोप-प्रत्यारोप सामने आए हैं।
विज्ञापन
प्रोफेसर शब्बीर अहमद की बेटी ऐश मोहम्मद
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के लॉ विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर शब्बीर अहमद की पत्नी की कब्र खोदने की कार्रवाई को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मजिस्ट्रेट के आदेश पर कब्र खोदी जा रही है। मृतका की बेटी ऐश मोहम्मद ने अपने चाचा और चचेरे भाइयों पर जबरन कब्र खुदवाने का आरोप लगाया है। वहीं, मृतका के भतीजे ने अपनी बड़ी अम्मी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर विश्वविद्यालय के कब्रिस्तान में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, प्रोफेसर शब्बीर अहमद की पत्नी को 18 अगस्त को एएमयू के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया था। परिजनों के मुताबिक, वह काफी समय से बीमार थीं। अब उनकी मौत को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच आरोप-प्रत्यारोप सामने आए हैं।
विज्ञापन
मृतका की बेटी ऐश मोहम्मद का आरोप है कि उनके चाचा और चचेरे भाई उनकी मां की कब्र जबरन खुदवाना चाहते हैं। दूसरी ओर, मृतका के भतीजे ने आरोप लगाया है कि उनकी बड़ी अम्मी की हत्या की गई थी। उसका दावा है कि मौत से पहले संपत्ति उनके बच्चों के नाम लिखवा ली गई थी।
विज्ञापन