{"_id":"6ae30309c43f3862af0c0869","slug":"aligarh-all-schools-closed-tomorrow-dm-declares-holiday-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: सभी बोर्ड के सभी स्कूल कल रहेंगे बंद, डीएम ने किया शैक्षणिक अवकाश घोषित, यह है बड़ी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: सभी बोर्ड के सभी स्कूल कल रहेंगे बंद, डीएम ने किया शैक्षणिक अवकाश घोषित, यह है बड़ी वजह
Thu, 29 Oct 2026 01:56 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 29 Oct 2026 01:56 PM IST
सार
अलीगढ़ जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देशानुसार 30 अक्तूबर को शैक्षणिक अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा -2026 के सुचारु आयोजन के दृष्टिगत है।
विज्ञापन
स्कूल बंद।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
अलीगढ़ में 30 अक्तूबर को पीईटी परीक्षा होगी। इसलिए कल का शैक्षणिक अवकाश घोषित कर दिया गया है। सभी बोर्ड के सभी स्कूल बंद रहेंगे। शहर में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने की तैयारी है। अपर जिलाधिकारी नगर संगीता देवी की अध्यक्षता में 39 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की बैठक हुई। इसमें परीक्षा की पवित्रता और शुचिता बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
सभी अधिकारियों को अपने-अपने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने के निर्देश मिले हैं। परीक्षार्थियों की सघन चेकिंग और फ्रिस्किंग सुनिश्चित की जाएगी। उनका सामान पहले क्लॉक रूम में जमा कराया जाएगा। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जांच कराई जाएगी। समय से परीक्षा केंद्र पहुंचने वाले सभी परीक्षार्थियों का बायोमीट्रिक सत्यापन कर उन्हें परीक्षा में सम्मिलित किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटोकॉपी की दुकानें बंद रखी जाएंगी। परीक्षा शुरू होने से पहले लाउडस्पीकर के माध्यम से उद्घोषणा कराई जाएगी। इससे केंद्र के बाहर मौजूद कोई भी परीक्षार्थी समय रहते प्रवेश कर सके।
विज्ञापन
परीक्षा का कार्यक्रम और व्यवस्थाएं
सह जिला विद्यालय निरीक्षक राजकिशोर ने बताया कि पीईटी परीक्षा 30 अक्तूबर एवं 1 नवंबर को होगी। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। द्वितीय पाली अपराह्न 3 से शाम 5 बजे तक होगी। प्रत्येक पाली में 19,104 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट निर्धारित व्यवस्थाओं का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए परीक्षा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराएंगे।
विज्ञापन
शैक्षणिक अवकाश की घोषणा
अलीगढ़ जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देशानुसार 30 अक्तूबर को शैक्षणिक अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा -2026 के सुचारु आयोजन के दृष्टिगत है। जिले के समस्त राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों में अवकाश रहेगा। बेसिक शिक्षा परिषद, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य बोर्ड के विद्यालयों में भी शैक्षणिक अवकाश रहेगा। परीक्षा में तैनात शिक्षक और कर्मचारी अपने निर्धारित दायित्वों का निर्वहन करेंगे। परीक्षा ड्यूटी में तैनात न किए गए शिक्षक और कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहकर कार्य करेंगे।