फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Demanded Rs 5 lakh and a car in dowry, report filed

Aligarh News: दहेज में मांगे पांच लाख रुपये और कार, छोड़ गए मायके के बाहर गांव में, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 04 Mar 2025 01:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 04 Mar 2025 01:44 AM IST
सार

शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले पांच लाख रुपये नकद व बलेनो कार की मांग करने लगे।
आए दिन उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। उसको पति अपने साथ गोवा ले गया, जहां पीड़िता को पता चला कि वह शराब पीता है। उसका अन्य युवतियों से संबंध है।

विज्ञापन
Demanded Rs 5 lakh and a car in dowry, report filed
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दहेज में पांच लाख रुपये व बलेनो कार की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को प्रताड़ित किया और पीटते हुए उसे मायके के बाहर छोड़ गए। विवाहिता ने राष्ट्रीय महिला आयोग में इसकी शिकायत दर्ज कराई, जिसके अनुपालन में सीओ इगलास के आदेश पर गोंडा थाना पुलिस ने इस प्रकरण में मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


थाना टप्पल के गांव स्यारौल निवासी अंशु चौधरी पुत्री संजय ने बताया कि उसकी शादी 29 नवंबर 2023 को पदम प्रकाश सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी जसुआ के साथ दहेज देकर की गई थी। पदम प्रकाश नौसेना में सेवारत है। शादी के कुछ दिन बाद ही पति पदम प्रकाश, सास सोनो देवी, ससुर महेंद्र सिंह, जेठानी रेनू, जेठ ज्ञानेंद्र पांच लाख रुपये नकद व बलेनो कार की मांग करने लगे।
विज्ञापन


आए दिन उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। 19 जून 2024 को पति अपने साथ गोवा ले गया, जहां पीड़िता को पता चला कि वह शराब पीता है। उसका अन्य युवतियों से संबंध है। उसने विरोध जताया तो उसे पीटा गया। इसके बाद वह मायके चली गई। कुछ दिन बाद ससुराल वाले उसे वापस ससुराल ले आए। कुछ दिन बाद फिर से उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। जेठ ने अभद्रता की। 30 अगस्त 2024 को ससुराल के लोग उसे मायके के बाहर गांव में छोड़ गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज पर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed