{"_id":"66fc922e3d8241f605035be7","slug":"demanded-30-thousand-rupees-extortion-from-tractor-driver-tried-to-kill-him-by-running-over-him-with-car-aligarh-news-c-2-ali1007-498835-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ट्रैक्टर चालक से मांगी 30 हजार रंगदारी, गाड़ी चढ़ाकर मारने का किया प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ट्रैक्टर चालक से मांगी 30 हजार रंगदारी, गाड़ी चढ़ाकर मारने का किया प्रयास
विज्ञापन
थाना महुआखेड़ा क्षेत्र में एक ट्रैक्टर चालक से दबंगों ने 30,000 रुपये की चौथ मांगी है। विरोध करने पर दबंगों ने स्कॉर्पियो चढ़ाकर मारने का प्रयास किया। किसी तरह उसने भाग कर अपनी जान बचाई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना गांधीपार्क क्षेत्र के नगला माली निवासी उमेश सैनी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब आठ बजे वह अपने ट्रैक्टर में डीजल डलवाने पेट्रोल पंप पर जा रहा था। रास्ते में रुककर सुनील पंक्चर वाले की दुकान पर हवा डलवाने लगा। आरोप है कि तभी वहां स्कॉर्पियो में सवार हरवीर चौधरी, दुर्गेश यादव व मुकेश कुमार मुखिया आ गए।
हरवीर चौधरी ने उसका गिरेबान पकड़कर कहा कि अगर इस रोड पर ट्रैक्टर चलाना है या व्यापार करना है तो हर महीने रुपये देने होंगे। विरोध पर मुकेश मुखिया व दुर्गेश यादव ने उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी। उमेश सैनी के अनुसार हरवीर चाैधरी पर कई मुकदमे दर्ज हैं और वह कई बार जेल भी जा चुका है। इस पर लोगों को धमकाने और चौथ मांगने के आरोप लगते रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक महुआखेड़ा ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।