फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   demand raised to pave the cremation ground access road.

Aligarh News: बसेरा में जलभराव से बढ़ी मुसीबत, श्मशान मार्ग पक्का कराने की मांग

Fri, 14 Aug 2026 02:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
demand raised to pave the cremation ground access road.
गांव बसेरा में श्मशान और उसके रास्ते पर जलभराव के विरोध में ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। मार्ग को पक्का कराने, गांव की पोखर की सफाई और जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की।
विज्ञापन

प्रकाश सिंह, वीर सिंह, राजू, देवेंद्र सिंह, जगदीश सिंह, जुगेंद्र सिंह, रामकुमार, नरेश कुमार, कुंवरपाल सिंह सिंह आदि ने बताया कि बसेरा से मोर जाने वाला करीब चार किलोमीटर रास्ता कच्चा है। जेवर एयरपोर्ट पर काम करने वाले युवकों को इसी रास्ते से आवागमन करना पड़ता है। बारिश में रास्ता और श्मशान जलभराव व कीचड़ से घिर जाता है। इसी रास्ते पर श्मसान भी है। हाल में रोबिन सिंह, ओंकारी देवी व छिद्दा सिंह के निधन पर अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीणों को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ा। कई लोग फिसलकर गिर गए और शव को श्मशान तक पहुंचाने में भी परेशानी हुई।
विज्ञापन

आश्रम जाने का रास्ता भी बदहाल
हरपाल सिंह, हरवीर सिंह, मोनू, लोकेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह आदि ने बताया कि मोर मार्ग पर सिद्ध बाबा आश्रम जाने वाला रास्ता भी कीचड़ से भरा है। सावन में बारिश होने पर श्रद्धालुओं को परेशानी होगी। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों पर अनदेखी का आरोप लगाया। प्रधान पति कुशलवीर सिंह ने कहा कि रास्ते पर निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराया जाएगा। बीडीओ विजय तिवारी ने बताया है कि रास्ते पर जलभराव की जानकारी नहीं है, जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed