फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Demand not to increase the rent for potato storage

Aligarh News: किसानों में रोष, आलूृ भंडारण का किराया न बढ़ाने की मांग

Mon, 03 Feb 2025 12:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Mon, 03 Feb 2025 12:49 AM IST
सार

जिला उद्यान अधिकारी ने कहा था कि शीतगृह मालिकों व किसानों के बीच फरवरी माह के अंत में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक होगी। इसमें भंडारण भाड़ा निर्धारित किया जाएगा।

विज्ञापन
Demand not to increase the rent for potato storage
आलू - फोटो : संवाद

विस्तार

शीतगृहों में आलू भंडारण का किराया बढ़ने से किसानों में रोष है। रविवार को गांधी स्मारक पार्क में किसान सेवा संघ की ओर से आयोजित बैठक में किसान संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि आलू भंडारण की कीमत में किसी भी कीमत पर वृद्धि नहीं होने देंगे।

विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता मास्टर किंगकांग सिंह और संचालन संतोष कुमार ने किया। वक्ताओं ने कहा कि किसान पहले ही भाड़ा वृद्धि से परेशान है। अब अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने का प्रयास किया जा रहा है। यह किसान हित में नहीं है। किसान सेवा संघ के संयोजक अरविंद चौधरी ने कहा कि उनकी जिला उद्यान अधिकारी से चार दिन पहले वार्ता हुई थी।
विज्ञापन


जिला उद्यान अधिकारी ने कहा था कि शीतगृह मालिकों व किसानों के बीच फरवरी माह के अंत में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक होगी। इसमें भंडारण भाड़ा निर्धारित किया जाएगा। किसानों ने कहा कि भाड़े में वृद्धि गई की गई तो किसान भूख हड़ताल और धरना-प्रदर्शन करने पर बाध्य होंगे। इस मौके पर जगराम सिंह, हरीराज सिंह, कैप्टन हरिपाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, राकेश प्रधान, रवीकरन सिंह, राम कुमार शर्मा, राधेश्याम शर्मा, विजेंद्र सिंह, भूपेश कुमार, सतीश सिंह, महेश सिंह, कन्हैयालाल, हरपाल सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed