फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Demand made to DM to cancel consolidation

Aligarh News: डीएम से की चकबंदी निरस्त कराने की मांग

Tue, 20 Jan 2026 02:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Tue, 20 Jan 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Demand made to DM to cancel consolidation
सिकंदराराऊ तहसील के गांव बसई बाबस के कई किसानों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी से चकबंदी निरस्त कराने की मांग की है। इस संबंध में प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट धमेंद्र को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि वह लंबे समय से चकबंदी का विरोध कर रहे हैं। क्षेत्र के अधिकांश किसान चकबंदी के खिलाफ हैं। इस मुद्दे पर पहले भी कलेक्ट्रेट और तहसील में कई बार धरना प्रदर्शन किए जा चुके हैं। एडीएम को भी कई बार शिकायतें दी गईं हैं। किसानों का कहना है कि एडीएम ने गांव पहुंचकर चकबंदी निरस्त करने का आश्वासन भी दिया था।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि अब 20 जनवरी को लखनऊ से चकबंदी आयुक्त, सीओ चकबंदी और एसीओ गांव का दौरा करने आ रहे हैं। उन्होंने डीएम से अनुरोध किया कि वह भी इस बैठक में उपस्थित रहें, जिससे किसानों की समस्या का उचित समाधान हो सके। मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य संजय कुमार जाटव, सुरेश चंद्र भाटिया, हैप्पी बघेल, दिनेश चंद्र बघेल, दिनेश कुमार, देवेंद्र सहित अन्य किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed