फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Delivery of Chinese Bricks in the name of Zinc

जिंक के नाम पर कर दी चाइनीज ईंटों की डिलीवरी 

Fri, 07 Dec 2018 01:51 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Fri, 07 Dec 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
Delivery of Chinese Bricks in the name of Zinc
चाइनीज ईंटों की डिलीवरी  - फोटो : अमर उजाला
महानगर के हार्डवेयर कारोबारी के साथ लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। कारोबारी ने चीन की कंपनी को डेढ़ माह पहले तीन टन (तीन हजार किलोग्राम) जिंक का आर्डर बुक कराया था। गुरुवार को आए आर्डर को देखकर कारोबारी के होश उड़ गए। डिलीवरी में आए माल की पेटियों में ऊपर तो जिंक की सिल्लियां लगीं थी। मगर, अंदर उनमें मिट्टी की ईंटें रखी थीं। कारोबारी ने सासनी गेट पुलिस के साथ ही इंश्योरेंस कंपनी को मामले में शिकायत दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


लक्षित कुमार निवासी आरके पुुरम, आगरा रोड की हार्डवेयर उत्पाद बनाने की फैक्ट्री है। लक्षित ने बताया कि उत्पाद बनाने के लिए वह देश के साथ ही विदेशों से भी मैटल मंगवाते हैैं। आगरा के एक परिचित हार्डवेयर कारोबारी के जरिये डेढ़ माह पहले चीन की एक फर्म लगभग आठ लाख रुपये का सौदा तय करके तीन टन जिंक का आर्डर दिया था। गुरुवार को वहां से डिलीवर किया गया माल एक ट्रक में फैक्ट्री तक पहुंचा। जिंक की सिल्लियां कई पेटियों में रखी थीं।
विज्ञापन


जब माल को उतारकर देखा गया तो पेटियों में ऊपर तो जिंक की सिल्लियां निकलीं, मगर अंदर मकान बनाने में इस्तेमाल होने वाली मिट्टी की ईंटें भरी हुईं थीं। सभी पेटियों में माल के साथ इसी प्रकार की धांधली की गई थी। सभी पेटियों से लगभग 150 किलो ही जिंक निकला है। बाकी ईंटें भरी हुई हैं। पेटियों के फोटो खींच इंश्योरेेंस कंपनी और पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। इसके साथ ही संबंधी चीन की फर्म को भी इस बात से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed