{"_id":"6a71069122ab39eb0d0aaf8f","slug":"deliberations-on-organizational-expansion-aspirants-have-submitted-applications-aligarh-news-c-2-gur1004-1035275-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: संगठन विस्तार पर मंथन, दावेदारों ने किए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: संगठन विस्तार पर मंथन, दावेदारों ने किए आवेदन
विज्ञापन
प्रदेश में वापसी के लिए लगातार हाथ पैर मार रही कांग्रेस अब ग्राम पंचायत स्तर पर अध्यक्षों के गठन पर जोर दे रही है। इस सिलसिले में सोमवार को जिला कार्यालय रेलवे रोड पर महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें संगठन विस्तार पर चर्चा के साथ विधानसभा चुनाव के लिए दावेदारों से आवेदन लिए गए।
अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सोमवीर सिंह ने की, जबकि संचालन डॉ. शंकर लाल ने किया। सर्वसम्मति से निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाने का भी निर्णय लिया गया। चौधरी गंगाराम को सर्वसम्मति से जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके बाद ग्राम पंचायत अध्यक्षों के गठन पर चर्चा हुई।
बैठक में नई नियुक्तियां कर संगठन को मजबूत बनाने पर भी चर्चा हुई। इस संबंध में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सुझाव प्रस्तुत किए। इस दौरान विक्रम सिंह यादव ने अतरौली विधानसभा के ग्राम पंचायत अध्यक्षों की सूची भी प्रस्तुत की। इस दौरान महानगर अध्यक्ष नवेद खां सहित आदि मौजूद रहे। अंत में चुनाव के लिए दावेदारों से आवेदन मांगे गए।
विज्ञापन
2027 चुनाव के लिए इन नेताओं ने किए आवेदन
इस दौरान 2027 विधानसभा व निकाय चुनाव के लिए आवेदन की प्रक्रिया भी हुई। इसमें पूर्व विधायक विवेक बंसल ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। जिला संगठन उपाध्यक्ष प्रभारी मोहम्मद जियाउद्दीन राही ने शहर-कोल सीट, ऋषि भारद्वाज ने शहर, मीना शर्मा ने कोल, वंदना चौधरी, विक्रम सिंह यादव, राकेश देशराजन, इंद्रपाल सिंह जाटव, योगेंद्र शर्मा और डॉ. रिचा कौशिक ने अतरौली से दावेदारी पेश की।
पूरनचंद देशमुख, सुमन गौतम, कैलाश वाल्मीकि और ज्ञान सिंह दिवाकर ने इगलास, बरौली से डॉ. जैनुल आबिदीन, संजय सिंह माथुर, वीरेंद्र शर्मा और सोनू गौतम ने, छर्रा से वसीम रजा, खैर से हरेंद्र राजोरिया, सरदार अजीत सिंह और रोदास सिंह जाटव, ने आवेदन दिया। चोप सिंह वर्मा ने खैर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए आवेदन किया।