फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Defence Corridor Park will be visible in the exhibition

अलीगढ़ः नुमाइश में दिखाई देगा डिफेंस कॉरिडोर पार्क

Fri, 17 Dec 2021 12:49 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
Defence Corridor Park will be visible in the exhibition
19 दिसंबर से दस जनवरी तक आयोजित होने वाली राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में मनोरंजक कार्यक्रमों के अलावा पहली बार डिफेंस कॉरिडोर पार्क भी दिखाई देगा। उद्योग मंडप में विकसित इस पार्क में डिफेंस कॉरिडोर के मॉडल के साथ अन्य साजोसामान भी प्रदर्शित किया जाएगा। एक जनपद एक उत्पाद योजना में जिले में बन रहे उत्पादों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। नुमाइश का उद्घाटन जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा करेंगे।
विज्ञापन

नुमाइश प्रभारी व सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप वर्मा ने बताया कि इस बार की नुमाइश आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित होगी। कोहिनूर मंच को इसी हिसाब से तैयार किया गया है। यहां देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम भी प्राथमिकता से कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रभारी मंत्री सुरेश राणा नुमाइश का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने बताया कि कोहिनूर मंच पर हर दिन एक बड़ा कार्यक्रम होगा। कृष्णांजलि मंच पर स्थानीय कलाकारों को मौका मिलेगा। खास बात यह है कि नुमाइश में डिफेंस कॉरिडोर पार्क भी दिखाई देगा। इसमें डिफेंस कॉरिडोर के मॉडल के साथ अन्य साजो सामान का प्रदर्शन होगा। पार्क विकसित करने की कसरत शुरू हो गई है। ओडीओपी के सामान भी प्रदर्शित किए जाएंगे।
विज्ञापन

तैयारियां जोर शोर से जारी
17 दिसंबर तक सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देशों के क्त्रस्म में नुमाइश परिसर में जोर शोर से काम चल रहा है। जलनिगम ने मुक्तिधाम से नीरज शहरयार पार्क होते हुए आईटीआई रोड तक सीसी रोड व नाली निर्माण का काम पूर्ण कर लिया है। गंदगी व जलभराव की समस्या के निवारण के लिए नगर निगम के 60 कर्मचारियों की फौज दिनभर जुटी रही। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि सारी व्यवस्थाएं एक दो दिन में पूर्ण हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed