फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Deepawali News

दीपावली : अबकी बार ‘भारत’ होगा गुलजार

Mon, 09 Nov 2020 12:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Deepawali News
बंदर वाला सिलाई मेंट बल्व। - फोटो : CITY OFFICE
भारत-चीन सीमा पर लगातार तनाव को देखते हुए इस बार बाजार से मेड इन चाइना की झालरें गायब हैं। दुकानदारों ने ऐसे सामान लाने से भी परहेज किया है। जिससे उनका सामान मेड इन इंडिया के नाम से हाथों हाथ बिके और त्योहार अच्छा हो सके।
विज्ञापन

खरीदने वाले ग्राहक भी मेड इन इंडिया के प्रोडक्ट को पसंद कर रहे हैं। व्यापारियों ने इसका जबरदस्त स्वागत भी किया है। अलीगढ़ के बाजारों में बिकने वाली ज्यादातार झालर, झूमर और लाइटें दिल्ली के बाजारों से लाई गई हैं। ग्राहकों को सामान दिखाते समय दुकानदार इस बात का जिक्र बार-बार कर रहे हैं कि यह सामान स्वदेश निर्मित हैं। इन्हीं का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन

बाजार में 15 रुपये से लेकर 1000 रुपये की झालर, लाइटें, पाइप, झूमर उपलब्ध हैं। पांच मीटर की झालर 15 रुपये की है। 15 मीटर 40 रुपये, 10 मीटर एलईडी 80 रुपये, 50 मीटर एलईडी झालर 180 रुपये, डायमंड झालर 220 रुपये, 90 मीटर एलईडी 300 रुपये, घूमने वाले बल्ब 50 और 60 रुपये, 16 मीटर का रनिंग पाइप 550 रुपये, झूमर 35 रुपये प्रति पीस, बड़े झूमर 250 रुपये में बाजार में उपलब्ध हैं। वहीं आनलाइन बिकने वाला 450 रुपये का स्टार बाजार में 350 रुपये में उपलब्ध है। वहीं 20 मीटर का एसएमडी पाइप 550 रुपये में मिलेगा। इस दौरान दुकानदारों ने बताया कि चाइना का माल बाजार में नहीं है। त्योहार पर तनाव के चलते व्यापार पर कोई प्रभाव नहीं पड़े, इसीलिए इंडिया मेड सामान लेकर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्लाइमेंट बल्ब मचा रहा है धूम
अलीगढ़। बाजार में झालर, झूमर, लाइटों के अलावा स्लाइमेंट बल्ब आ गया है। अक्सर इस प्रकार के बल्ब शोरूम, प्रतिष्ठान, होटलों में सजावट के लिए लगाया जाता है। रस्सी युक्त स्लाइमेंट बल्ब बाजार में 250 रुपये से शुरू हो रहा है। वहीं स्लाइमेंट बल्ब के साथ रस्सी में झूलता बंदर से लेकर घर, लालटेन जैसी वैरायटी में उपलब्ध है। लोगों को यह बल्ब काफी पसंद भी आ रहा है।
चाइना का सामान नहीं लेकर आए हैं, क्योंकि विरोध के चलते यदि सामान नहीं बिकता तो काफी नुकसान उठाना पड़ता। इसीलिए इंडिया मेड मुहर वाला सामान ही लेकर आए हैं। -ललित अग्रवाल, कपिल इलेक्ट्रिकल्स।

तनाव को देखते हुए किसी भी प्रकार की चाइना की झालर नहीं बेची जा रही हैं। इस बार झूमर ट्रेंड में हैं। बड़े झूमरों का स्टॉक खत्म हो गया है। एक दो दिन में फिर से बड़े झूमरों का माल बाजार में आ जाएगा। -पराग गुप्ता, श्री कृष्णा एंटरप्राइजेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed