फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Deendayal Joint Hospital of Aligarh

ये है डीडीयू अस्पताल: यहां ना आएं दिल, दांत और कान के बीमार, तीन साल से नहीं है इनके चिकित्सक

Sat, 30 Nov 2024 01:36 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 30 Nov 2024 01:36 PM IST
सार

डीडीयू अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 1200-1500 मरीज आते हैं, लेकिन डॉक्टरों की कमी है। यह स्थिति कोई एक दो महीने से नहीं बल्कि तीन साल से चिकित्सक नहीं हैं।

विज्ञापन
Deendayal Joint Hospital of Aligarh
दीनदयाल अस्पताल में मरीज - फोटो : संवाद

विस्तार

पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल अलीगढ़ के बड़े अस्पतालों में शामिल हैं। लेकिन बदहाल व्यवस्था के चलते यहां लोगों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। यहां न तो चेस्ट फिजिशियन है, न ही डेंटिस्ट। कॉर्डियोलॉजिस्ट और ईएनटी भी नहीं हैं। ऐसे में लोगों को प्राइवेट नर्सिंग होम की दौड़ लगानी पड़ती है। जिससे लोगों को सस्ता इलाज नहीं मिल पा रहा था। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि सभी विभागों में चिकित्सकों की तैनाती के लिए शासन से मांग की जा रही है।

विज्ञापन


डीडीयू अस्पताल में भी मोहनलाल गाैतम महिला जिला अस्पताल की तरह मरीज के ऑपरेशन के दौरान मलखान सिंह जिला अस्पताल से एनेस्थीसिया डॉक्टर को बुलाया जाता है। डीडीयू अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 1200-1500 मरीज आते हैं, लेकिन डॉक्टरों की कमी है। यह स्थिति कोई एक दो महीने से नहीं बल्कि तीन साल से चिकित्सक नहीं हैं। लेकिन इस पर फिर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन


बोले मरीज

आंखों का ऑपरेशन कराने के लिए आए थे। मगर डॉक्टर नहीं मिले। मुझसे बोला गया कि डॉक्टर का इंतजार करें।-योगेश कुमार, डिबाई

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे की सांस में दिक्कतें थीं, जिसे दिखाने के लिए सुबह 8 बजे अस्पताल आई थीं। दोपहर 2 बजे गए, लेकिन डॉक्टर नहीं आए। -उर्मिला, मंदिर का नगला
सुबह आठ बजे से 2:30 बजे तक डॉक्टर का इंतजार करने के बाद डॉक्टर ने देखा। ऑपरेशन के इंतजार में बैठना पड़ रहा है।-बिट्ठा देवी, बरौठा
ओपीडी में जिस तरह मरीजों की तादाद होती है, उस हिसाब से डॉक्टरों की कमी है। शासन को डॉक्टरों की तैनाती के लिए पत्र लिखा जा चुका है।-डॉ. एमके माथुर, सीएमएस, डीडीयू अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed