फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Death of two girls in a district hospital, heat wave

गर्मी से जिला अस्पताल में दो बच्चियों की मौत, हंगामा

Fri, 12 May 2017 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Fri, 12 May 2017 02:12 AM IST
विज्ञापन
मलखान सिंह जिला अस्पताल में भीषण गर्मी के आगे अस्पताल प्रशासन लाचार है। बुधवार की रात दो बच्चियों की मौत होने के बाद अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ। 
विज्ञापन

गुरुवार सुबह ही स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. गीता प्रधान अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचीं। उन्होंने अस्पताल की स्थिति पर चिंता जताई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह बेहद शर्मनाक बात है कि एक बच्ची की तबियत बिगड़ने पर पहले उसे मेडिकल रेफर किया गया था लेकिन ज्यादा तबियत खराब हुई तो परिजन उसे अस्पताल ले आए। लेकिन यहां पर आक्सीजन लगाने के लिए स्टाफ ही नहीं था। भीषण गर्मी में व्यवस्थाओं को परखने के लिए ही डीडी अस्पताल में सीएमओ डॉ. एमएल अग्रवाल ने निरीक्षण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पहले ही मलखान सिंह जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड  में भर्ती तीन वर्षीय बच्ची की हीट स्ट्रोक के चलते मौत हो गई थी।


इसी दिन बन्ना देवी की रहने वाली एक महिला फूलवती  की भी हीट स्ट्रोक से मौत हुई। इसके बाद लगा कि अस्पताल प्रशासन हरकत में आ जाएगा और कम से कम गर्मी के कारण बिगड़ रही मरीजों की हालत के लिए कुछ करेगा। लेकिन बुधवार की रात को एक बार फिर से दो बच्चियों की मौत का मामला प्रकाश में आया है। इन दोनों बच्चियों की सीधे इमरजेंसी में ही लाया गया था। इनमें से एक को मेडिकल कालेज भेजा गया था लेकिन उसके परिजन रास्ते से ही फिर से जिला अस्पताल आ गए थे। गुरुवार को निरीक्षण के दौरान एडी हेल्थ को वहां मरीजों ने बताया कि बिजली जाने पर जेनरेटर नहीं चलाया जाता है, जिससे गर्मी में स्थिति बहुत खराब हो जाती है। 


निरीक्षण में मिला सिर्फ 60 फीसदी स्टाफ
अपर निदेशक स्वास्थ्य डा. गीता प्रधान को गुरुवार सुबह 8.30 बजे जिला अस्पताल पहुंचने पर 60 फीसदी ही स्टाफ मिला। उन्होंने स्टाफ को चेतावनी दी कि भविष्य में समयबद्धता का ध्यान नहीं रखा गया, तो वेतन काटने की कार्रवाई होगी। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर नाराजगी जतायी। गर्मी को देखते हुए अस्पताल में पेयजल व्यवस्था को सुचारु करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed