{"_id":"67ca0396a0319a16c304b121","slug":"dead-body-found-hanging-from-a-tree-after-a-fight-aligarh-news-c-111-1-sali1004-100745-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: मारपीट के बाद पेड़ पर लटका मिला शव, हत्या का आरोप, ससुर हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: मारपीट के बाद पेड़ पर लटका मिला शव, हत्या का आरोप, ससुर हिरासत में
Fri, 07 Mar 2025 01:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Fri, 07 Mar 2025 01:50 AM IST
सार
बेटे-पुत्रवधू के बीच झगड़ा हो गया था। पुत्रवधू ने मायके में शिकायत की तो वहां से रात में ही आठ-दस लोग गांव आ गए। आरोप है कि उन्होंने बेटी के ससुराल वालों से मारपीट की। इसके बाद देर रात रामखिलाड़ी का शव पेड़ पर लटका मिला।
विज्ञापन
मृतक रामखिलाड़ी शर्मा
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
गांव बाहरपुर के मजरा मिलिक में 5 मार्च को पारिवारिक मारपीट के बाद देर रात एक व्यक्ति का शव पेड़ पर लटका मिला। मृतक के पुत्र ने अपने ससुर सहित ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया, जिस पर पुलिस ने आरोपी ससुर को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
गांव मिलिक निवासी रामखिलाड़ी शर्मा (55) पुत्र श्रीराम शर्मा के पुत्र की ससुराल जट्टारी के गांव इतवारपुर में है। 5 मार्च की रात उनके बेटे-पुत्रवधू के बीच झगड़ा हो गया था। पुत्रवधू ने मायके में शिकायत की तो वहां से रात में ही आठ-दस लोग गांव आ गए। आरोप है कि उन्होंने बेटी के ससुराल वालों से मारपीट की।
विज्ञापन
इसके बाद देर रात रामखिलाड़ी का शव पेड़ पर लटका मिला। मृतक के पुत्र ने हत्या किए जाने की सूचना दी तो पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही मृतक के पुत्र की शिकायत पर उसके ससुर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। सीओ संजीव तोमर का कहना है कि मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन