{"_id":"5f3f8bde8ebc3e876c68615d","slug":"dc-girl-education-accued-of-taking-bribe-city-office-news-ali2416682175","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी बालिका शिक्षा रिश्वत लेने में फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी बालिका शिक्षा रिश्वत लेने में फंसे
विज्ञापन
डीसी (जिला समन्वयक) बालिका शिक्षा अखिलेश मिश्रा पर परिषदीय विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान रिश्वत लेने का आरोप लगा है। बीएसए ने शुक्रवार को डीसी बालिका शिक्षा व शिक्षकों को अपने कार्यालय तलब किया है। बीएसए ने प्रथम दृष्टया में मामला सही प्रतीत होने की बात स्वीकार की है। फिलहाल, जांच के बाद पूरा मामला सामने आ सकेगा।
पिछले दिनों डीसी बालिका शिक्षा अखिलेश मिश्रा ने पदभार संभाला है, क्योंकि गत महीने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में अनामिका शुक्ला के शैक्षिक अभिलेखों पर फर्जी शिक्षिका की नियुक्ति का मामला सामने आने पर डीसी बालिका गजेंद्र सिंह को हटा दिया गया था। पिछले कई दिनों से अखिलेश मिश्रा विद्यालयों का निरीक्षण कर रहे हैं।
देर से आने वाले शिक्षकों से धन वसूली करते हैं। ऐसा शिक्षकों का कहना है। शिक्षिकाओं ने मोबाइल नंबर मांगने का आरोप लगाया है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि मुझे कई शिक्षकों ने फोन करके बताया कि डीसी.बालिका शिक्षा विद्यालयों में निरीक्षण करने आए और कार्रवाई का भय दिखाकर तीन-तीन हजार प्रति शिक्षक ले गए हैं। संघ के जिलाध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह व मंत्री मुकेश सिंह ने बीएसए को भी पत्र लिखा है। इस संबंध बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने कहा कि जांच में डीसी दोषी पाए गए तो हटाने के लिए शासन को पत्र लिखा जाएगा।