{"_id":"65342e55ed0949007e019c44","slug":"dargah-will-remain-in-the-hands-of-police-and-administration-lock-will-open-soon-aligarh-news-c-108-1-atl1001-575-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पुलिस व प्रशासन की सुपुर्दगी में रहेगी दरगाह, जल्द खुलेगा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पुलिस व प्रशासन की सुपुर्दगी में रहेगी दरगाह, जल्द खुलेगा ताला
Sun, 22 Oct 2023 01:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 01:32 AM IST
सार
एसडीएम अनिल कटियार ने अपने आदेश में कहा कि ग्राम प्रधान दरगाह की जमीन को ग्राम सभा की बताकर कब्जा करना चाहता है। दरगाह कमेटी के लोग इस भूमि को वक्फ की बताकर कब्जाना चाहते हैं। चढ़ावे की रकम पर भी दोनों पक्ष अपना-अपना कब्जे करना चाहते हैं।
विज्ञापन
गांव खेड़ा स्थित दरगाह में ताला लगा होने से चौखट पर ही पूजा करते श्रद्धालु
- फोटो : संवाद
विस्तार
गांव खेड़ा स्थित दरगाह पीरशाह का ताला जल्द ही खुलने की उम्मीद है। दरगाह अब तहसील प्रशासन व पुलिस की सुपुर्दगी में रहेगी। इस बाबत एसडीएम ने नायब तहसीलदार अतरौली व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को आदेश जारी किए हैं। अमर उजाला ने दरगाह विवाद के मुद्दे की खबरों को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम अनिल कटियार ने अपने आदेश में कहा कि ग्राम प्रधान दरगाह की जमीन को ग्राम सभा की बताकर कब्जा करना चाहता है। दरगाह कमेटी के लोग इस भूमि को वक्फ की बताकर कब्जाना चाहते हैं। चढ़ावे की रकम पर भी दोनों पक्ष अपना-अपना कब्जे करना चाहते हैं। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है। इससे शांति व्यवस्था भंग होने व सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की भी संभावना है।
विज्ञापन
कमेटी के सदस्यों पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पांच अगस्त से दरगाह का ताला भी बंद है। वक्फ ने दूसरी कमेटी भी गठित नहीं की है। इससे दरगाह में आने वाले चढ़ावे व सामान की कोई कानूनी कब्जेदारी नहीं है। इससे विवाद निस्तारित होने तक सरकार के हित में यहां स्वतंत्र रिसीवर नियुक्त किए जाने की जरूरत है।एसडीएम ने ऐसी स्थिति में दरगाह में नायब तहसीलदार व कोतवाल को सुर्पदगार नियुक्त कर दिया है।