फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dandiya Night

अलीगढ़ः यूट्यूब सिंगर रेबीका डांडिया नाइट में बिखेरेंगी जलवा

Wed, 20 Oct 2021 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Dandiya Night
नगर निगम के सेवा भवन में यूट्यूब सिंगर रेबीका अपना जलवा बिखेरेंगी। टीवी धारावाहिक ‘भाभी जी घर पर हैं’ के टिल्लू, मलखान, टीका (टीएमटी) और सक्सेना दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। शासन के निर्देश पर नगर निगम के जवाहर भवन में 28 अक्तूबर से तीन नवंबर के बीच दीपावली मेला विजय उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य मनोरंजन के साथ ही पथ विक्रेताओं, स्वयं सहायता समूहों, स्थानीय कलाकारों एवं हस्त शिल्पियों के काम को प्रोत्साहित करना है। नगर आयुक्त गौरांग राठी ने बताया कि नगर निगम द्वारा दीपावली मेला विजय उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसकी तैयारियों की सराहना नगर विकास विभाग ने की है। उन्होंने बताया कि मेले को भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए मायानगरी के कलाकारों को आमंत्रण भेजा गया है। टीवी धारावाहिक भाभी जी घर पर हैं के चर्चित पात्र टीका, टिल्लू, मलखान एवं सक्सेना आ रहे हैं।
विज्ञापन

यूट्यूब सिंगर रेबीका डांडिया नाइट करेंगी। कार्यक्रम संयोजक अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने बताया कि मेले में रोजाना नगरीय पथ विक्रेताओं, स्वयं सहायता समूहों, स्थानीय कलाकारों, हस्त शिल्पियों के लिए जागरूकता कैंप एवं गोष्ठी आदि का आयोजन होगा। स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पेंटिंग, स्लोगन, डांसिंग, फैशन शो, फैंसी ड्रेस, नृत्य नाटिका, ड्रामा, स्टैंड अप कॉमेडी आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

सातों दिन रंगारंग आयोजन
राजस्थानी लोक नृत्य, ब्रज संस्कृति, कवि सम्मेलन व मुशायरा, लेजर शो, मैजिक शो, लाफ्टर शो, अलीगढ़ आइडल, फैशन शो, योगा, रसिया गायन, गजल गायन, मास्टर शेफ, बेस्ट कपल शो, देशभक्ति गायन, सेल्फी प्वाइंट, मीना बाजार, हस्तशिल्प बाजार, फूड स्टॉल, बॉडी बिल्डिंग शो और नन्हे मुन्ने बच्चों के लिए विभिन्न तरह के झूले आदि लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed