फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dalmia to set up factory in Gabhana with an investment of Rs 900 crore

अलीगढ़: कासिमपुर में बिछेगी रेललाइन, 3.5 गुना बढ़ेगा सीमेंट उत्पादन, 900 करोड़ से डालमिया लगाएगा कारखाना

Sun, 30 Aug 2026 01:42 PM IST
Chaman Kumar Sharma आशीष निगम, अमर उजाला, अलीगढ़
आशीष निगम, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 30 Aug 2026 01:42 PM IST
सार

सीमेंट उद्योग में दूसरा बड़ा निवेश गभाना से जुड़ा है। डालमिया ग्रुप ने फरवरी में सीमेंट कारखाना लगाने के लिए 38 एकड़ जमीन खरीदने का आवेदन किया है। प्रस्तावित कारखाने पर करीब 900 करोड़ रुपये का निवेश किया जाना है।

विज्ञापन
Dalmia to set up factory in Gabhana with an investment of Rs 900 crore
कासिमपुर पावर हाऊस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

अलीगढ़ में सीमेंट उद्योग को विस्तार देने की तैयारी तेज हो गई है। कासिमपुर पावर हाउस की राख से सीमेंट बनाने वाली इकाइयों में से एक ने अपनी उत्पादन क्षमता 1.3 एमटीपीए से बढ़ाकर 4.5 एमटीपीए करने का फैसला लिया है। उत्पादन क्षमता बढ़ने के साथ कच्चे माल और तैयार उत्पाद की ढुलाई के लिए कासिमपुर में अलग से रेललाइन बिछाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए जमीन की अदला-बदली की प्रक्रिया में सहयोग मांगते हुए इन्वेस्ट यूपी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय किरण आनंद ने अलीगढ़ के डीएम को पत्र लिखा है।

विज्ञापन


अलीगढ़ में फिलहाल वंडर, अल्ट्राटेक, जेके और मंगलम सीमेंट की चार बड़ी इकाइयां संचालित हैं। इनमें से एक इकाई ने उत्पादन क्षमता में बड़ा विस्तार प्रस्तावित किया है। 1.3 एमटीपीए से 4.5 एमटीपीए क्षमता होने के बाद यहां सीमेंट उत्पादन की क्षमता करीब 3.5 गुना हो जाएगी। विस्तार के पर्यावरणीय प्रभाव का आकलन करने के लिए उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम भी निरीक्षण कर चुकी है।
विज्ञापन


विस्तार के लिए प्रस्तावित रेललाइन के रास्ते में ग्राम पंचायत और सार्वजनिक उपयोग की जमीन आ रही है। इसके लिए कंपनी की जमीन के साथ भूमि विनिमय का प्रस्ताव है। प्रक्रिया लंबित होने के कारण इन्वेस्ट यूपी के सीईओ ने डीएम को पत्र लिखकर प्रस्ताव का जल्द निस्तारण कराने का आग्रह किया है, ताकि रेलवे ट्रैक का निर्माण समय से हो सके और निवेश परियोजना को आगे बढ़ाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

गभाना में 900 करोड़ से डालमिया लगाएगा कारखाना
सीमेंट उद्योग में दूसरा बड़ा निवेश गभाना से जुड़ा है। डालमिया ग्रुप ने फरवरी में सीमेंट कारखाना लगाने के लिए 38 एकड़ जमीन खरीदने का आवेदन किया है। प्रस्तावित कारखाने पर करीब 900 करोड़ रुपये का निवेश किया जाना है। जमीन उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

राख बन रही सीमेंट का कच्चा माल
अलीगढ़ और आसपास के क्षेत्र में कासिमपुर-हरदुआगंज, खुर्जा सुपर थर्मल पावर प्लांट और एटा में तीन बड़े पावर हाउस संचालित हैं। कोयले से बिजली उत्पादन के दौरान निकलने वाली राख का इस्तेमाल सीमेंट बनाने में किया जा रहा है। कासिमपुर पावर हाउस से रोजाना 62 हजार टन राख निकलने का दावा किया गया है। इसमें से करीब एक हजार टन राख सीमेंट कारखानों में इस्तेमाल हो रही है। गभाना की सीमेंट इकाइयां खुर्जा पावर हाउस से राख ले रही हैं, जो उनके लिए अपेक्षाकृत नजदीक है। कासिमपुर पावर हाउस के मुख्य महाप्रबंधक संजय वर्मा ने बताया कि पावर हाउस से निकलने वाली राख का सीमेंट निर्माण में इस्तेमाल होने से उसका समय से उठान हो रहा है। सीमेंट कारखानों से क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं और औद्योगिक गतिविधियों को गति मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed