फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   dalit minor girl raped in forest dead body found police in investigation

अलीगढ़: खेत में चारा लेने गई किशोरी का मिला शव, ग्रामीणों ने दरिंदगी की जताई आशंका, देर तक बवाल

Mon, 01 Mar 2021 01:28 AM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Mon, 01 Mar 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
dalit minor girl raped in forest dead body found police in investigation
दलित किशोरी के साथ रेप के बाद की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

थाना अकराबाद क्षेत्र के एक गांव में अपनी ननिहाल में रह रही 16 वर्षीय दलित किशोरी की हत्या कर शव गेहूं के खेत में फेंक दिया गया। इस वारदात को रविवार दोपहर उस समय अंजाम दिया गया, जब वह अपने खेत पर चारा लेने गई थी। उसके साथ दुष्कर्म का भी अंदेशा जताया जा रहा है। देर शाम उसका शव मिलने के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए। 

विज्ञापन


वे अपराधियों के नाम उजागर होने तक शव नहीं ले जाने देने की जिद पर अड़ गए। इस दौरान पुलिस की गाड़ियों के आगे आग जलाकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और ईंट-पत्थर भी फेंके। ईंट लगने से गंगीरी कोतवाल प्रमेंद्र सिंह का सिर फट गया। ग्रामीणों को काफी समझाने के बाद रात करीब साढ़े दस बजे पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जा सकी।
विज्ञापन


अकराबाद क्षेत्र के एक गांव की अनुसूचित जाति की बुजुर्ग विधवा अकेली रहती थी। उसने 11 साल पहले अलीगढ़ शहर में रहने वाली अपनी पांच साल की धेवती को अपने पास रख लिया था। तब से वह नानी के पास ही रहती थी और उन्हें ही मम्मी कहती थी। वृद्धा के अनुसार रविवार दोपहर करीब बारह बजे किशोरी अपने खेतों से चारा लेने गई थी। जब वह काफी देर तक नहीं लौटी तो दोपहर करीब ढाई बजे वह उसे देखने पहुंची, लेकिन किशोरी नहीं मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब कोई सुराग नहीं मिला तो उसने गांव से कुछ लोगों को बुलवा लिया। देर शाम तक किशोरी की तेज खोजबीन होने लगी। इसी बीच देर शाम करीब छह बजे किशोरी का अर्द्धनग्न शव अपने खेत से करीब 500 मीटर दूर एक गेहूं के खेत में पड़ा मिला। देखने से लग रहा था कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। अंदेशा व्यक्त किया जा रहा है कि पहचाने जाने के भय से दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने हत्या कर दी। 

इस सूचना पर इलाका पुलिस के साथ-साथ एसएसपी मुनिराज जी, फॉरेंसिक टीम व अन्य अधिकारी भी पहुंच गए। तब तक वहां काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो चुके थे। पुलिस ने जब शव उठाने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने यह कहते हुए छीन लिया कि पहले पुलिस यह खुलासा करे कि क्या हुआ था और किसने यह वारदात की। इसके बाद ही शव उठेगा। इस पर किसी तरह एसएसपी ने समझाकर शव उठवाकर गाड़ी में रखवा लिया तो ग्रामीणों ने पुआल, करब आदि डालकर पुलिस की गाड़ियों के आगे आग लगा दी और रास्ता रोक दिया। 

इस दौरान पुलिस व ग्रामीणों के बीच नोकझोंक होने लगी। इस पर पुलिस पर कुछ ग्रामीणों ने ईंट-पत्थर भी फेंक दिए। इस घटना में इंस्पेक्टर गंगीरी प्रमेंद्र कुमार जख्मी हुए हैं। देर रात किसी तरह पुलिस पोस्टमार्टम के लिए शव ले जाने में सफल हुई। मौके पर फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉयड जांच में जुटी थी।


अकराबाद क्षेत्र में दोपहर से लापता किशोरी का शव खेत में मिला है। उसकी हत्या की गई है। हालांकि दुष्कर्म का अंदेशा भी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जो तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। परिवार से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्यों का संकलन कराया जा रहा है।
-मुनिराज जी, एसएसपी, अलीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed