{"_id":"693b2f3a7f560101d00be62f","slug":"dadon-youth-dies-under-suspicious-circumstances-in-ghaziabad-aligarh-news-c-297-1-ddu1001-101809-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: दादों के युवक की गाजियाबाद में संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: दादों के युवक की गाजियाबाद में संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव नगला राम के युवक की बुधवार की रात गाजियाबाद में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शव के गांव में आने पर भाई ने पुलिस को हत्या की सूचना दे दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर उन्होंने कार्रवाई करने से मना कर दिया।
गंगीरी ब्लॉक की ग्राम पंचायत जिरौली के मजरा नगला राम निवासी रत्नेश (22) पुत्र मलखान सिंह गाजियाबाद में रहकर पशुपालक के यहां पशुओं की देखरेख का काम करता था। बुधवार की रात सोने के बाद वह सुबह नहीं उठा, साथ में रहने वाले लोगों ने उसे जगाने का प्रयास किया तो वह नहीं उठा तो साथियों ने सूचना पशुपालक को दी गई तो रत्नेश को निजी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने रत्नेश को मृत घोषित कर दिया।
गाजियाबाद में ही नौकरी कर रहे रत्नेश को भाई को सूचना मिली तो वह वहां कोई कानूनी कार्रवाई के शव को बृहस्पतिवार दोपहर गांव लाए तो रत्नेश के एक अन्य भाई अरविंद यादव ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी कि उसके भाई की हत्या की गई है और शरीर पर चोट के निशान हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सरिता द्विवेदी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और जांच की। इस दौरान अरविंद यादव ने बताया कि उसने आवेश में आकर हत्या की सूचना दे दी थी, अब उन्हें किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं चाहिए। बाद में परिजनों ने गांव में ही रत्नेश का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक चार भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था।