{"_id":"5dfd28fb8ebc3e87d46886d4","slug":"dabang-3-aligarh-news-ali221976141","type":"story","status":"publish","title_hn":"तनावपूर्ण माहौल की भेंट चढ़ी दबंग-3, आज है अच्छे दिन की आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तनावपूर्ण माहौल की भेंट चढ़ी दबंग-3, आज है अच्छे दिन की आस
Sat, 21 Dec 2019 04:40 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 04:40 AM IST
विज्ञापन
मीनाक्षी सिनेमा में पसरा सन्नाटा
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान की फिल्म दबंग-3 शुक्रवार को तनाव भरे माहौल में रिलीज हुई। शहर में रेड अलर्ट होने के कारण लोग सिनेमाघरों में नहीं पहुंचे। शाम तक के सभी शो में दस प्रतिशत दर्शक ही पहुंचे। सिनेमा संचालक शनिवार के शो में भीड़ जुटने की आस लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन
सीमा मल्टीप्लेक्स के मैनेजर अक्षय दीक्षित ने बताया कि माहौल खराब होने की वजह से दर्शक आ नहीं रहे हैं। शाम को कुछ दर्शक फिल्म देखने आए। शनिवार को बेहतर शो चलने की उम्मीद है। स्टार वर्ल्ड सिनेमा के मैनेजर अनिल शुक्ला ने बताया कि शाम को कुछ परिवार फिल्म देखने आए, लेकिन स्थिति संतोषजनक नहीं रही। सलमान खान की फिल्म का जो क्रेज लोगों में रहता है, वह अभी तक सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
इंटरनेट का बंद होना भी है बड़ी वजह
इंटरनेट सेवा बंद होना भी सिनेमाघरों में दर्शकों के न पहुंचने की बड़ी वजह है। हर शो की 70 फीसदी टिकट इंटरनेट से बुक होती हैं। दर्शक अपनी सहूलियत के हिसाब से टाइमिंग देखकर प्लानिंग करते हैं। शहर में तनावपूर्ण माहौल होने से लोग घर से कम निकलना पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन