फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Cylinder explodes in Dubhiya Banjara village of Akarabad, five houses burnt

Aligarh News: सिलिंडर फटने से भड़की आग ने पड़ोसियों के घर जलाए, पांचों घरों के सामान जलकर हुए राख

Fri, 12 Apr 2024 11:01 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 12 Apr 2024 11:01 PM IST
सार

बंजारा के झोपड़ी नुमा घर में चानक आग लग गई। घर पर हर तरफ छप्पर पड़े होने से आग की लपटें पूरे घर में फैल गईं। इससे हजारों रुपये की नगदी सहित घरेलू सामान जल गया। वहीं घर पर रखे गैस सिलिंडर ने भी आग पकड़ ली और वह धमाके के साथ फट गया। आग की चपेट में आकार चार और घर जल गए।
 

विज्ञापन
Cylinder explodes in Dubhiya Banjara village of Akarabad, five houses burnt
घर जलकर हुए राख - फोटो : संवाद

विस्तार

12 अप्रैल की दोपहर करीब एक बजे अकराबाद के गांव दुभिया बंजारा में एक घर में अचानक आग लग गई। आग से घर के अंदर रखा गैस सिलिंडर फट गया, जिससे भड़की आग ने पड़ोस के चार और घरों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे पांचों घरों का सामान जल गया। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन

विज्ञापन

गांव दुभिया निवासी भूरा पुत्र लीलाधर बंजारा के झोपड़ी नुमा घर में 12 अप्रैल की दोपहर करीब एक बजे अचानक आग लग गई। घर पर हर तरफ छप्पर पड़े होने से आग की लपटें पूरे घर में फैल गईं। इससे हजारों रुपये की नगदी सहित घरेलू सामान जल गया। वहीं घर पर रखे गैस सिलिंडर ने भी आग पकड़ ली और वह धमाके के साथ फट गया। इससे फैली आग की ऊंची लपटों ने भूरा के भाई राजू सहित पड़ोसी पप्पू व कप्तान पुत्र चौब सिंह और नौरंग पुत्र मथुरा प्रसाद के भी झोपड़ी नुमा घरों को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साथ जल रहे पांच घरों से आग की उठतीं ऊंची लपटों और शोर सुनकर गांव के लोग दौड़कर वहां पहुंच और अपने-अपने संसाधनों के जरिये आग बुझाने की कोशिश करने लगे। इसी बीच पुलिस कंट्रोल रूम में भी सूचना दे दी जिस पर थाना पुलिस सहित दमकल मौके पर पहुंच गई। अग्निशमन कर्मी देवेंद्र कुमार, मोहित, राजवीर सिंह व अजय कुमार ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि पांचों घरों में रखा घरेलू सामान पूरी तरह जल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed